फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar government will give Rs 10 lakh to Vaibhav Suryavanshi, CM said- bring glory to the country

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये देगी नीतीश सरकार, मुख्यमंत्री बोले- देश का नाम रोशन करें

Tue, 29 Apr 2025 12:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Apr 2025 12:03 PM IST
सार

IPL 2025: 14 साल की उम्र में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। आज बिहार ही नहीं पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। अब बिहार सरकार ने वैभव के लिए बड़ा एलान किया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar government will give Rs 10 lakh to Vaibhav Suryavanshi, CM said- bring glory to the country
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सम्मानित होते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सबसे कम उम्र में महज 35 बॉल में शतक लगाने वाले पहले बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को नीतीश सरकार 10 लाख रुपये देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने फोन पर दी बधाई
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बातचीत की। कहा कि कि मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसम्बर को एक अणे मार्ग में मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी एलान किया।
विज्ञापन

बेटे के लिए पिता को बेचने पड़े खेत, युवी जैसे बैट स्विंग के लिए वैभव ने किया काफी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Bihar government will give Rs 10 lakh to Vaibhav Suryavanshi, CM said- bring glory to the country
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

वैभव के कोच ने कहा- सीना चौड़ा हो गया
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वह इस वर्ष के आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वैभव के इस शानदार पारी खेलने के बाद उनके गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित जश्न का माहौल हो गया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहे बृजेश कुमार झा के साथ खिलाड़ियों की टीम ने जमकर दिवाली मनाई। वैभव के गांव में भी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया ।मौके पर वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने बताया कि आज सीना चौड़ा हो गया। छह साल की उम्र से इसी पटेल मैदान में वह प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचा था आज वह आईपीएल खेल रहा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही वह भारत की नीली जर्सी में नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed