फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Government school open news class one to eight patna DM Dr. Chandrashekhar Singh

Bihar News : डीएम ने दिए आदेश, कल से खुल रहा विद्यालय; समय में भी हुआ बदलाव

Sun, 26 Jan 2025 06:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Jan 2025 06:35 PM IST
सार

 school open : बिहार ऑरेंज जोन में था। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी किया था, खासकर बुजुर्ग लोगों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी। इस वजह से वर्ग 8 तक के बच्चों के लिये स्कूल बंद कर दिए गये थे। अब सोमवार से विद्यालय खुल रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Government school open news class one to eight patna DM Dr. Chandrashekhar Singh
खुल गया विद्यालय - फोटो : AI Generated

विस्तार

 आठवीं तक की कक्षाएं बढ़ते ठंड के कारण बंद कर दी गई थी। मौसम में सुधार होने के बाद अब सोमवार से वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए विद्यालय को खोल दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय सोमवार से निर्धारित समय पर खुलेंगे और पठन-पाठन होगा। अब सभी वर्ग की पढ़ाई पूर्व के निर्धारित समय के अनुसार चलेंगे। शीत लहर की चेतावनी और घने कोहरे के अलर्ट के कारण छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिया गया था। अब विद्यालय खुल गये हैं। इस बात की जानकारी पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दी है।

विज्ञापन


समय भी बदले गये 
पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 23 जनवरी 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कक्षाओं के लिए शैक्षणिक कार्य अब पूर्व समय पर चलेंगे। यानी अब विद्यालय सुबह 9 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगा। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। 
विज्ञापन

                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed