फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar government education department bihar holiday calendar 2024 hindu muslim contorversy bihar

Bihar Holiday Calendar 2024 : बिहार में हिंदू-मुस्लिम का सरकारी विवाद; जानें क्या है छुट्टी कैलेंडर में उलटफेर

Tue, 28 Nov 2023 01:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 28 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

Bihar News : इस साल दुर्गा पूजा और दीपावली-छठ की छुट्टियों को लेकर विवादों में घिरा रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में राजद कोटे का शिक्षा विभाग 2024 का कैलेंडर जारी करते ही हिंदू-मुस्लिम विवाद का केंद्र बन गया है।
 

विज्ञापन
Bihar News : bihar government education department bihar holiday calendar 2024 hindu muslim contorversy bihar
हिंदुओं के पर्व-त्योहारों की छुट्टी काटने को लेकर तीसरी बार यह बवाल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सरकारी अवकाश को लेकर एक बार फिर हंगामा मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में इस बार भी विवाद राष्ट्रीय जनता दल के कोटे वाले शिक्षा विभाग के कारण उभरा है। भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुओं की छुट्टी काटकर मुसलमानों का अवकाश बढ़ाए जाने को तुष्टिकरण बताते हुए बवाल काटना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के भी कुछ नेता कहने को मजबूर हुए हैं कि कुछ गलती हो गई है तो उसे सुधारा जाए या कुछ बातें अस्पष्ट हैं तो उन्हें साफ किया जाए। क्या है आखिर छुट्टी कटौती और बढ़ाए जाने का मुद्दा? कहां सचमुच गड़बड़ी हुई है या कहीं ऐसा कुछ हुआ ही नहीं- जानना जरूरी है।

विज्ञापन


दो कैलेंडर, हिंदू त्योहारों पर छुट्टी घटाने से गुस्सा
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सरकार ने दो तरह के कैलेंडर जारी किए हैं। सामान्य स्कूलों के लिए अलग और उर्दू-अल्पसंख्यक स्कूलों/मकतबों के लिए अलग। दोनों तरह के स्कूलों को बराबर छुट्टियां दी गई हैं। दोनों की छुट्टियों में चार-चार दिन की कटौती की गई है। जहां तक पर्व-त्योहारों का सवाल है तो भाजपा का आरोप है कि जन्माष्टमी, शिवरात्रि, वसंत पंचमी जैसी हिंदू छुट्टियों को खत्म करते हुए सामान्य स्कूलों में भी मुसलमान धर्म से जुड़े अवकाशों को बढ़ा दिया गया है। प्रारंभिक और मध्य विद्यालय से लेकर मैट्रिक-इंटर स्तर में बिहार बोर्ड की परीक्षा लेने वाले सरकारी स्कूलों में यह छुट्टियां लागू की गई हैं। अवकाश घटाए जाने पर सबसे पहले भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विरोध जताया। इसके बाद भाजपा कोटे से उप मुख्यमंत्री रह चुके राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी अलग-अलग जगह से सरकार को घेरा। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर हिंदू धर्म शास्त्रों पर जिस तरह हमलावर रहे हैं, भाजपा इसमें उनकी ही मंशा बता रही है। भाजपा का कहना है कि लालू प्रसाद यादव के मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को उनके शिक्षा मंत्री ने आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन

सरकारी सभी वर्ग के स्कूलों के लिए अवकाश तालिक

अवकाश तिथि
गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिन 17 जनवरी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
संत रविदास जयंती 24 फरवरी
शब-ए-बारात 26 फरवरी
बिहार दिवस 22 मार्च
होली 26 और 27 मार्च
गुड फ्राइडे 29 मार्च
ईदु उल फितर 10, 11 और 12 अप्रैल
भीमराव आंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल
ग्रीष्मावकाश 15 अप्रैल से 15 मई
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 18,19 और 20 जून
कबीर जयंती 22 जून
मुहर्रम 17 और 18 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
चेहल्लुम 25 अगस्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त
हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन 16 सितंबर
दुर्गापूजा 10, 11 और 12 अक्तूबर
दीपावली 31 अक्तूबर
चित्रगुप्त पूजा / भाईदूज 03 नवंबर
छठ पूजा 7, 8 और 9 नवंबर
क्रिसमस 25 दिसंबर

सरकारी सभी वर्ग के उर्दू स्कूलों/मकतबों के लिए अवकाश तालिक

अवकाश तिथि
गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिन 17 जनवरी
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
संत रविदास जयंती 24 फरवरी
शब-ए-बारात 26 फरवरी
बिहार दिवस 22 मार्च
होली 26 और 27 मार्च
गुड फ्राइडे 29 मार्च
ईदु उल फितर 10, 11 और 12 अप्रैल
भीमराव आंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल
ग्रीष्मावकाश 15 अप्रैल से 15 मई
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 18,19 और 20 जून
कबीर जयंती 22 जून
मुहर्रम 17 और 18 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
चेहल्लुम 25 अगस्त
हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस 16 सितंबर
दुर्गापूजा 10, 11 और 12 अक्तूबर
दीपावली 31 अक्तूबर
छठ पूजा 7, 8 और 9 नवंबर
क्रिसमस 25 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed