Prepaid Meter Bihar : बिजली के प्रीपेड मीटर की 'लूट' पर बोले बिहार के ऊर्जा मंत्री- मोबाइल में भी ऐसा लगता था
Bihar News : बिहार के जिस शहर में सीएम नीतीश कुमार की बिहार सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाए हैं, हर जगह इसकी 'लूट' की चर्चा है। आईएएस संजीव हंस पर भी इसके लिए आरोप लग रहा है। लेकिन, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने इस सवाल पर अजीब जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर अभी बवाल मचा है। इसको लेकर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को घेर रही है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लूट मची है। इसमें कई गुना ज्यादा रुपया लग रहा है, जबकि बिजली का उपयोग उतना ही हो रहा है जितना पहले होता था। इस 'लूट' में आईएएस संजीव हंस पर भी आरोप लग रहे हैं। इस बीच ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने अजीब जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल में भी शुरू में यही शिकायत आई थी। जब शुरू में मोबाइल आया था तो उसमें भी यही शिकायत हो रही थी। वैसे भी तकनीकी रूप से इसका आविष्कार वैज्ञानिकों ने किया है तो इसमें क्या मामला है। राजद वाले बहुत बात जानते ही नहीं हैं इसलिए यूं ही अलर-बलर बोलते रहते हैं। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बहुत लोग बहुत बात बोलते हैं, उनके अनावश्यक बातों पर ध्यान मत दीजिए। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि राजद वाले विरोधी है तो वेलोग कुछ ना कुछ तो बोलेगा ही।
आप डर महसूस कर रहे हैं?
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव से राहुल गांधी के संबंध में पत्रकारों ने सवाल पूछा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि देश में डर का माहौल हो गया है, इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि आप डर महसूस कर रहे हैं? काहे के लिए फालतू सवाल पूछ रहे हैं? आजकल राजनीति का स्तर काफी गिर गया है इसलिए अनावश्यक प्रश्नों पर आपको तरजीह नहीं देना चाहिए। राहुल गांधी संसद में बोलते हैं तो बोलने दीजिये।पत्रकारों ने यह भी सवाल किया कि भाजपा का कहना है कि जिसके जाति का पता ही नहीं उसे जाति गणना के बारे में नहीं बोलना चाहिए, इस सवाल पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव खुद को बचाने लगे। उन्होंने कहा कि इन सब बातों पर मुझे कोई कमेंट नहीं करना है। नवमी अनुसूची में आरक्षण का प्रस्ताव डाल देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है।