फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar inaugurated JP Ganga Path to kangan ghat patna city

JP Ganga Path : जहां तक गए थे पीएम मोदी, अब जेपी गंगा पथ पर जा सकेंगे आप भी; सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Wed, 10 Jul 2024 02:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा पथ के निर्माण से पटना के मुख्य अस्पताल- पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स के बीच निर्बाध सम्पर्कता स्थापित हो जाने से आमजनों को चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने में अत्यंत सुविधा हो रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar CM Nitish Kumar inaugurated JP Ganga Path to kangan ghat patna city
सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ अन्य। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगापथ के गायघाट (12.1 किमी) से कंगनघाट (15.5 किमी) जाने वाले रास्ते का लोकार्पण कर दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गायघाट से कंगनघाट तक बने पथ का निरीक्षण भी किया। पटना घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को ड्रोन द्वारा तैयार किए गए वृत्त चित्र के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जेपी गंगा पथ परियोजना के बचे हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही कच्ची दरगाह से बिदुपुर 6 लेन पथ परियोजना की कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेपी गंगा पथ परियोजना को पूर्व दिशा में बख्तियारपुर से होते हुए मोकामा तक राजेंद्र पुल से जोड़ने की योजना है। साथ ही पश्चिम दिशा में भोजपुर जिला के शेरपुर तक विस्तारित करने की योजना है।

विज्ञापन


उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और भी सहज हो गया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ परियोजना की आधारशिला 11 अक्टूबर को वर्ष 2013 में रखी गई। 24 जून 2022 को जेपी गंगा पथ परियोजना के पथांश का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि गंगा पथ के निर्माण से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग के बीच आवागमन में सुगमता हो रही है तथा पटना शहर के मुख्य अस्पताल- पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स के बीच निर्बाध सम्पर्कता स्थापित हो जाने से आमजनों को चिकित्सा सुविधाओं को प्राप्त करने में अत्यंत सुविधा हो रही है। जेपी गंगा पथ का दीघा में जेपी सेतु तथा गाय घाट में बिस्कोमान गोलंबर के पास महात्मा गांधी सेतु से सम्पर्कता हो जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और भी सहज हो गया है।
विज्ञापन


बचे हुए कार्य को जल्द पूर्ण करने का आदेश
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दीघा से कंगनघाट तक जेपी गंगा पथ परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है। आगे दीदारगंज तक जो बचा हुआ कार्य है उसे जल्द पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने निर्माण करनेवाली कंपनी एल एंड टी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि जल्द-से-जल्द जेपी गंगापथ के बचे हुए कार्य को पूरा करें। एल एंड टी के प्रतिनिधि ने कंगनघाट से दीदारगंज तक डेढ़ किमी का जो बचा हुआ कार्य है, उसे अक्टूबर, 2024 तक तथा कच्ची दरगाह से बिदुपुर पथ परियोजना का कार्य इस साल के अंत तक पूर्ण करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed