फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Board Inter student not accepting ofss bihar as kk pathak order to stop intermediate college

Bihar Board : बिहार में केके पाठक के आदेश से भड़के छात्र सड़क पर, भाजपा-जदयू के दिग्गज नहीं कर पा रहे सामना

Thu, 21 Mar 2024 03:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 21 Mar 2024 03:08 PM IST
सार

Bihar News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के एक आदेश के खिलाफ बिहार में बड़ा छात्र आंदोलन खड़ा होता दिख रहा है। एक ऐसा आंदोलन, जिसका सामना लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे बिहार के सत्तारूढ़ दल भाजपा-जदयू भी नहीं कर पा रहे हैं। रोज हंगामा बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Board Inter student not accepting ofss bihar as kk pathak order to stop intermediate college
सोमवार को छात्राओं ने सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पहले कॉलेजों में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती थी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर अब एक अप्रैल से इंटर की पढ़ाई सिर्फ हाईस्कूल में होगी। कॉलेज में नहीं। होना यह चाहिए था कि जिस सत्र में बच्चे पढ़ रहे हैं, उसके बाद एडमिशन नहीं लिया जाता। लेकिन, मनमाने फैसलों के लिए चर्चित केके पाठक ने आदेश दिया कि जो कॉलेज में भी पढ़ रहे, उन्हें स्कूलों में ट्रांसफर कर दिया जाए। छात्रों का विरोध इसी बात पर है कि वह कॉलेज में फी दे चुके, अब स्कूल में ट्रांसफर के लिए कहां से पैसा लाएंगे।

विज्ञापन


बड़ा संकट यह भी है कि बिहार बोर्ड ने OFSS विंडो के जरिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि जिस स्कूल में सीट होगी- वहां ही एडमिशन लिया जाएगा। संकट यही है कि शहरी क्षेत्रों के अच्छे सरकारी स्कूलों या निकटवर्ती स्कूलों में सीटें भरी होंगी तो इनका आवेदन दूर वाले स्कूलों या चौपट स्कूल में कराना होगा। इसी के गुस्से में अलग-अलग कॉलेजों के सामने सड़क जाम करने के बाद बुधवार को पटना में बोर्ड ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया। कोई असर नहीं पड़ा तो आज सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड और भारतीय जनता पार्टी के दफ्तरों के बाहर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन

Bihar News: Bihar Board Inter student not accepting ofss bihar as kk pathak order to stop intermediate college
भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा और जदयू कार्यालय का छात्रों ने किया घेराव
बारहवीं की छात्राओं ने आज जदयू और भाजपा के दफ्तर का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राओं ने वीरचंद्र पटेल रोड में हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि हमलोगों की 11वीं की पढ़ाई हो चुका है। 12वीं में हमलोग एडमिशन ले चुके हैं। कॉलेज को पैसे भी दे चुके हैं। इसके बावजूद हमारे सारे पैसे बर्बाद कर दिए गए। यह अन्याय है। बिहार सरकार फौरन इस मामले में गंभीरता से ले और जांच करे। छात्राओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। छात्राओं को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 

सोमवार को सीएम हाउस के बाहर छात्राओं ने किया था प्रदर्शन
सोमवार को बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में 11वीं के छात्र का नाम काट दिया गया था। इनकी संख्या 2000 से अधिक है। इस कारण छात्रों में आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज गेट के पास बोरिंग रोड को जाम कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश करने लगे। जब छात्रों ने उनकी बात नहीं सुनी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद छात्राएं सीएम आवास के पास चली गईं। सीएम हाउस के गेट के पास छात्राएं बैठ गईं और प्रदर्शन करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed