फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bhola Paswan Shastri daughter in law supports Pappu Yadav on Purnea Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election: पूर्णिया सीट पर लालू की टीम तोड़ने में पप्पू यादव कामयाब; राजद का बड़ा नाम निर्दलीय के साथ

Tue, 09 Apr 2024 12:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Apr 2024 12:50 PM IST
सार

Purnea Election 2024 : पूर्णिया सीट कांग्रेस या पप्पू यादव को नहीं देकर राजद की ओर से प्रत्याशी उतारना कहीं लालू प्रसाद यादव को भारी न पड़ जाए। पप्पू यादव निर्दलीय उतरकर कांग्रेस से अंदरूनी सपोर्ट ले रहे और अब उन्होंने राजद को जोर का झटका दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bhola Paswan Shastri daughter in law supports Pappu Yadav on Purnea Lok Sabha Election 2024
पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू के साथ पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया लोक सभा सीट बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर पल पूर्णिया की राजनीति बदल रही है। इसी बीच महागठबंधन को पूर्णिया में एक बहुत बड़ा झटका लगा है। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की पुत्रवधू सह राजद महिला प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला भारती ने राजद छोड़ दिया है। अब निर्दलीय और चर्चित उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हाथ मिला लिया है। साथ ही पप्पू यादव को समर्थन देने का एलान किया हैं। इसकी पुष्टि खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर किया। 

विज्ञापन


जनता के जीतने की सम्भावना प्रबल हो रही है
सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी की बहू सह महिला राजद जिला अध्यक्ष सुशीला भारती का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि पूर्णिया के लिए हमें समर्थन दिया है। आपके समर्थन से पूर्णिया लोकसभा की जनता के जीतने की सम्भावना प्रबल हो रही है। पूर्णिया की जनता को उम्मीदवारों की कार्यशैली, कार्यक्षमता और कार्य करने की नियत के पैमाने पर तुलना कर इस बार मतदान करने की जरूरत है।
विज्ञापन


तीन बार बिहार के सीएम रहे शास्त्री
बता दें कि भोला पासवान शास्त्री की आज भी ईमानदारी का मिसाल दी जाती है।  वैसे, 1968 से 1972 के बीच भोला पासवान शास्त्री तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 22 मार्च 1968 से 29 जून 1968 (100 दिन) तक सीएम की कुर्सी संभाली। दूसरी बार 22 जून 1969 से 4 जुलाई 1969 तक (13 दिन) सीएम रहे। तीसरी बार 2 जून 1971 से 9 जनवरी 1972 (222 दिन) तक सीएम की गद्दी पर रहे।साथ ही 1973 में वो केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार में मंत्री तक बने। उनका जन्म 21 सितंबर 1914 को पूर्णिया के  नगर प्रखंड के बैरगाछी गांव में हुआ था, जबकि 9 सितंबर 1984 को दिल्ली में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed