फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bhojpur star Pawan's mother Pratima Singh files nomination; Karakat Lok Sabha; Kushwaha, RJD, NDA

LS Election: पवन सिंह की मां भी चुनावी मैदान में, इस चर्चित सीट से किया नामांकन; जानें क्यों लिया फैसला

Wed, 15 May 2024 10:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 May 2024 10:20 AM IST
सार

उपेंद्र कुशवाहा की पसंदीदा काराकाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होगा। अभी चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों पर ज्यादातर दलों का ध्यान है। यहां एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Bihar News: Bhojpur star Pawan's mother Pratima Singh files nomination; Karakat Lok Sabha; Kushwaha, RJD, NDA
पवन सिंह की मां ने दाखिल किया नामांकन पर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काराकाट लोकसभा सीट दिन प्रतिदिन और भी हॉट सीट बनती जा रही है। जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है वैसे-वैसे काराकाट की राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था।आखिरी दिन काराकाट लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पवन सिंह की मां बिना शोर-शराबे के कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इसके बाद चुपचाप रवाना हो गईं। उनके साथ सिर्फ प्रस्तावक थे। बिना किसी नारेबाजी और फूलमाला के सादगी के साथ नामांकन कर वापस चली गईं। इसके पूर्व पिछले नौ मई को पवन सिंह ने अपना नामांकन किया था। पवन सिंह के नामांकन रद्द होने की आशंका पर मां ने भी नामांकन किया है। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 मई तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।

विज्ञापन


पवन सिंह के समर्थकों को उनका नामांकन रद्द होने का डर
इसके बाद इस बात की चर्चा थी कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नामांकन षड्यंत्र के तहत रद्द कर दिया जा सकता है। पवन सिंह के टीम की ओर से बताया गया कि नॉमिनेशन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अलावा अपने किसी करीबी रिश्तेदार के नाम पर भी नामांकन करता है। नामांकन में त्रुटि होने या अन्य कोई कारण यदि उसका नॉमिनेशन रद्द हो जाए तो उसके करीबी के नॉमिनेशन के आधार पर वह चुनाव लड़ सकता है। इसलिए एहतियातन के तौर पर पवन सिंह ने भी औरों की तरह अपनी मां प्रतिमा देवी का नामांकन काराकाट लोकसभा क्षेत्र से करवाया है। यह कोई अचंभित बात नहीं है यह सिर्फ संवैधानिक प्रक्रिया है।
विज्ञापन


पवन सिंह जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे
उपेंद्र कुशवाहा की पसंदीदा काराकाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होगा। अभी चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों पर ज्यादातर दलों का ध्यान है। यहां एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पवन सिंह निर्दलीय ही मैदान में उतर चुके हैं। महागठबंधन की ओर से कॉम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह को उतारा है और वह इस बात से खुश भी हैं कि एनडीए के वोटर इस नाम पर बंट रहे हैं। भाजपा नेता खुले तौर पर उपेंद्र कुशवाहा का साथ दे रहे हैं। इधर, उपेंद्र कुशवाहा भी कह रहे हैं कि पवन सिंह सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपनी ताकत दिखाकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed