{"_id":"678272eb78e383d1370ce5ee","slug":"bihar-news-bettiah-bihar-news-dm-janta-darbar-many-cases-settled-in-bettiah-today-news-in-hindi-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: डीएम के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा, फरियादियों की लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: डीएम के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा, फरियादियों की लगी रही भीड़
Sat, 11 Jan 2025 07:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:02 PM IST
सार
Bettiah news: डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार मे कई मामलों का निपटारा किया गया। काफी संख्या में फरियादियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
डीएम सुनते फरियाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वहीं जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। जनता दरबार में शिक्षा, आपूर्ति, आवास, राजस्व, स्वास्थ्य से जुड़ी आदि समस्या सामने आया। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जनता दरबार में कुल 67 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आॉन द स्पॉट नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग, अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
जनता दरबार मे राधिका देवी, पूजा श्रीवास्तव, देवनाथ प्रसाद, साहेब महतो, संगीता देवी, बेचु केवट, शिव साह, अवध किशोर सिंह, सुकई राम, महंथ शर्मा, सुबोध कांत तिवारी, भूलन प्रसाद यादव, ईश्वर कांत मिश्रा, अब्दुल हाकिम खां, मोतीलाल राम, सुरेश राम, पारस यादव, राजेन्द्र साह, नवल कुमार, नेहा देवी तथा निर्मला देवी आदि ने अपने समस्याओं को लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन