फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Before bihar floor test news New post created in bihar government, bjp samrat chaudhary announced

Bihar News : बोधगया की भाजपा बैठक के बीच से सम्राट चौधरी का मैसेज- 30 हजार से ज्यादा नए पदों की स्वीकृति दी गई

Sat, 10 Feb 2024 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 Feb 2024 09:06 PM IST
सार

Govt Jobs : बिहार विधानसभा में सोमवार को बहुमत परीक्षण से पहले गया में भाजपा विधायक-विधान पार्षदों की बैठक के बीच से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए नई सौगात का संदेश सोशल मीडिया के जरिए जारी किया।

विज्ञापन
Bihar News : Before bihar floor test news New post created in bihar government, bjp samrat chaudhary announced
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर बिहार के लिए जारी की सौगात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में 2020 के जनादेश की वापसी के साथ बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार दिखाने का प्रयास कर रही है कि अंदर सबकुछ ठीक है। इसी प्रयास के बहाने बिहार में नौकरियों की बहार आयी है। बिहार विधानसभा में सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधान पार्षद बोधगया में हैं। वहीं से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उन्होंने 30 हजार 547 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानिए किस विभाग में कितने होंगे नये पदों का सृजन 
जारी किए गये पत्र के अनुसार सबसे ज्यादा शिक्षकों का पद है जिसे बहुत जल्द भरा जायेगा। इस क्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए जारी किए गये पत्र में शिक्षकों के लिए कुल 25,386 पदों पर शिक्षकों की भर्ती ली जाएगी। इसके बाद विज्ञान प्रवैद्दिकी एवं तकनीकि शिक्षा में 2338 पद,लोक स्वास्थ्य अभि0 में 1114, श्रम संसाधन में 750, गृह में 124, गृह (आरक्षी शाखा) में 209, पंचायती राज में 349, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 18,पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 91, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में 47, कृषि विभाग में 63, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण में 23, मंत्रिमंडल सचिवालय में 4, सामान्य प्रशासन विभाग में 3, पथ निर्माण में 1 एवं वित्त विभाग में 1 नया पद सृजित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक शिक्षा विभाग में होगी बहाली 
सबसे अधिक बहाली शिक्षा विभाग में की जाएगी। उन शिक्षकों में 11 वीं और 12 वीं के लिए 4074 शिक्षकों की बहाली होगी। नवमी और दसवीं के लिए 4316 शिक्षकों, छठी से आठवीं के लिए 5957 शिक्षकों और प्रारंभिक शिक्षकों के लिए 11039 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। यानी शिक्षा विभाग में कुल 25,386 शिक्षकों की बहाली ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed