{"_id":"67bedacaaff11f3c5e0c40e0","slug":"bihar-news-before-bihar-cabinet-expansion-know-the-number-of-bihar-cabinet-minister-as-per-provision-in-biha-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कितने मंत्री हो सकते हैं, क्या है गणित? विस्तार से पहले सीएम समेत 30 हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कितने मंत्री हो सकते हैं, क्या है गणित? विस्तार से पहले सीएम समेत 30 हैं
Wed, 26 Feb 2025 02:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:41 PM IST
सार
Bihar News : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दो दिन पहले अचानक राज्य की नीतीश कुमार सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है। ऐसे में यह जानना चाहिए कि बिहार में कितने मंत्री बनाए जा सकते हैं? किन दलों का प्रतिनिधित्व कितना होना चाहिए?
विज्ञापन
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। अचानक हो रहा है, वह बात अपनी जगह है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है तो कितने मंत्री बनेंगे, इसपर खूब सवाल-जवाब हो रहा है। ऐसे में जानना चाहिए कि बिहार में मंत्री आखिर बन कितने सकते हैं? यह सवाल इसलिए भी मौजूं है क्योंकि बात आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड भी दो मंत्रिपद चाह रहा है और भाजपा की ओर से सात नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 प्रतिशत का गणित है मंत्री के लिए
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। मतलब, बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सीटें चाहे पक्ष के पास हों या विपक्ष के पास, इनकी संख्या के हिसाब से ही राज्य में मंत्रियों की संख्या होनी चाहिए। नियम यही है, वैसे कई बार ज्यादा भी बनाए जाते रहे हैं मंत्री। कुल सीटों का 15 प्रतिशत ही मंत्री हो सकते हैं। इस गणित से 36.45 मंत्रियों के पद बिहार में हैं। इनमें से मुख्यमंत्री मिलाकर बिहार सरकार में इस समय 29 मंत्री हैं। सुबह तक 30 थे, लेकिन दिलीप कुमार जायसवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या 29 रह गई है। यानी, अब कम-से-कम सात पद तो खाली हैं ही। दशमलव 45 की जगह एक पद लेना भी संभव है। यानि, नियमों को लचीला बनाकर 37 मंत्री हो सकते हैं।
विज्ञापन