फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BDO arrested red-handed taking bribe, Vigilance caught taking cash: Bihar Police, Gaya News

Bihar News: घूस लेते रंगेहाथ BDO गिरफ्तार, उप प्रमुख से रिश्वत मांग रहे थे, विजिलेंस ने इतना कैश लेते पकड़ा

Wed, 11 Dec 2024 06:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Dec 2024 06:21 PM IST
सार

Gaya News : विजिलेंस के अनुसार, फतेहपुर के उपप्रमुख ने पटना पहुंच कर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि फतेहपुर बीडीओ राहुल रंजन योजना के नाम पर 70 हजार रुपये घूस मांग रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: BDO arrested red-handed taking bribe, Vigilance caught taking cash: Bihar Police, Gaya News
लाल घेरे में आरोपी बीडीओ राहुल रंजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में विजिलेंस की टीम ने गया में बड़ी कार्रवाई की है। फतेहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन को को 70 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि राहुल रंजन योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। विजिलेंस की टीम आरोपी बीडीओ से पूछताछ कर रही है। जल्द ही बीडीओ निगरानी की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


योजना के नाम पर 70 हजार रुपये घूस मांग रहे थे
विजिलेंस के अनुसार, फतेहपुर के उपप्रमुख ने पटना पहुंच कर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि फतेहपुर बीडीओ राहुल कुमार रंजन पंचायत समिति के टेंडरों को ऑनलाइन कराने के एवज में ₹70,000 की मांग कर रहे थे। वह रुपये देने में असमर्थ था। तंग आकर विजिलेंस में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


उप प्रमुख से रिश्वत ले रहे थे रंगहाथ धराए
उपप्रमुख की शिकायत की विजिलेंस की टीम ने जांच किया। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद बीडीओ को रंगेहाथ पकड़ने के लिए डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार को गया में बीडीओ को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। जैसे ही बीडीओ राहुल रंजन जब लोक शिकायत निवारण केंद्र के पास उप प्रमुख से रिश्वत ले रहे थे, वैसे ही निगरानी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में शादी होने वाली है
फतेहपुर प्रखंड के आरोपी बीडीओ राहुल कुमार रंजन की गिरफ्तारी पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने कहा कि आरोपी बीडीओ राहुल कुमार रंजन का फरवरी माह में शादी होनी है। शादी से पहले जेल की हवा खानी पड़ेगी। वहीं निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी बीडीओ को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed