फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Aurangabad road accident today car accident news aurangabad bihar five died in car accident

Road Accident : तेज रफ्तार कार नहर में समाई, पटना के पांच लोगों की मौत; बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा

Tue, 13 Aug 2024 12:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे से लोग सन्न रह गए। तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर सोन नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना के कारण कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Aurangabad road accident today car accident news aurangabad bihar five died in car accident
औरंगाबाद के सोन नहर में गिरी कार को निकाला गया, लेकिन कोई जिंदा नहीं निकला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद के दाउदनगर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार सोन नहर में जा गिरी। हादसे के समय तेज आवाज को सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन पता नहीं चला कि कार किधर चली गई। जब तक कार को पानी से निकाला जाता, कार सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सभी मृतक पटना के रहने थे। चार युवकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब होगी, जबकि मरने वालों में एक 16 वर्षीय नाबालिग भी था। मरने वाले पटना के राजीव नगर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन

पूजा कर लौट रहे थे, गेरुआ वस्त्र भी था शरीर पर
घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास हुई। पटना मेन सोन कैनाल (नहर) में एक कार असंतुलित होकर गिर जाने के कारण कार पर सवार सभी की मौत हो गई। पक्के तौर यह पता नहीं चल पाया है कि कार किस समय गिरी। कुछ लोग बता रहे हैं कि उन्हें आवाज आई थी, लेकिन नजदीक जाने पर पता नहीं चला। बाद में कार स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। कार निकाली गई, तो अंदर कोई जिंदा नहीं मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि उसमें सवार पांच लोग लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतकों के शव को निकलवा कर जिला मुख्यालय भेजा है। पहनावा से ऐसा लग रहा है कि सभी मृतक कहीं से पूजा कर लौट रहे होंगे। तीन के शरीर पर सावन का गेरुआ कपड़ा है।
विज्ञापन


सभी मृतक पटना के राजीव नगर में आसपास रहते थे
बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने पांचों मृतकों की पहचान कर ली है। पटना के राजीव नगर रोड नंबर-15 ई में शंकर सिंह के मकान में किराएदार के रूप में रह रहे विष्णुदयाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार(38), शिवजी राय के पुत्र कन्हाई राय (37), मृतक कन्हाई राय के पुत्र रोहित कुमार (12), कन्हाई राय के मकान में किराएदार भूलेटन चौधरी के पुत्र नारायण चौहान (30) एवं सुधाकर शर्मा के मकान में किराएदार निर्मल कुमार पांडेय के पुत्र रवि कुमार (32) के रूप में इनकी पहचान सामने आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed