फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attempt to steal cash by breaking ATM in Patna; thief ran away as soon as siren sounded

Bihar News: जानिए, कैसे सायरन ने बचा लिए लाखों रुपये, पटना में एटीएम से कैश उड़ाने आया था बदमाश

Mon, 13 Jan 2025 12:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 13 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

दानापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक, भानु प्रताप सिंह पुलिस को सीसीटीवी मिल चुकी है। तस्वीर के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Attempt to steal cash by breaking ATM in Patna; thief ran away as soon as siren sounded
एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहा था बदमाश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी की कोशिश हुई है। हालांकि समय रहते सायरन बज गया और बदमाश फरार हो गया। अगर, समय पर सायरन नहीं बजता तो लाखों रुपये गायब हो जाते। दानापुर थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके का है। रविवार की मध्य रात्रि को बदमाश उज्ज्वल स्माल फाइनेंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम सेंटर में पहुंचा। पहले उसने मशीन को खोलकर कैश निकालने की कोशिश की लेकिन विफल हो गया। इसके बाद उसने एटीएम को उखाड़ने की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन


अचानक बजने लगा इमरजेंसी सायरन
वह एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक सेंटर के अंदर लगा इमरजेंसी सायरन बजे लगा। पहले तो उसने सायरन को बंद करने की कोशिश की लेकिन जब बंद नहीं हुआ तो वह फरार हो गया। इसके बाद कंट्रोल रूम में बैठे बैंककर्मियों ने फौरान पटना पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


बदमाश की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
दानापुर थाना की गश्ती गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। दानापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक, भानु प्रताप सिंह ने जल्द से जल्द उक्त बदमाश को पकड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी मिल चुकी है। तस्वीर के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed