फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Attacked on bihar police went to resolve dispute between husband wife nawada bihar police

Attack in Bihar : बिहार में फिर बवाल, पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी सहित कई घायल

Sun, 16 Mar 2025 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Mar 2025 06:32 PM IST
सार

Attack: हद हो गई। अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है, लेकिन आलम यह है पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को भी सुलझाने के लिए जा रही पुलिस पीट जा रही है। बिहार के एक जिले में एक ही रात दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ही पिट गई।

विज्ञापन
Bihar News : Attacked on bihar police went to resolve dispute between husband wife nawada bihar police
घटनास्थल पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुलिस पर हमला अब आम घटना की तरह हो गई है। अभी हर एक दिन यह घटना हो रही है। अररिया, मुंगेर, पटना और भागलपुर के बाद अब यह घटना नवादा में हुई है, जिसमें दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस घटना में ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar Police: मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने पर बिगड़ी बात 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र के तुलसी बीघा गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा सुलझाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान स्थानीय लोग भड़क गये और पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं दूसरी घटना  घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के शेखादेवरा गांव की है, जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत करने की कोशिश करने लगी, लेकिन भीड़ ने अचानक पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस हमले में एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar News: होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल

सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे प्रशासन ने सुलझा लिया था। लेकिन शनिवार की शाम फिर से झगड़ा हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पर्व में अशांति फैलाने के आरोप में सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


गांव पुलिस छावनी में तब्दील 
तनाव को देखते हुए नवादा के डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान को खुद कमान संभालनी पड़ी। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी हुई थी, जिसमें पीटीसी रंजीत रंजन घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया और कौआकोल थाना ले आई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed