फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attack on police team in Patna, Inspector-constable injured in stone pelting, Bihar Police

Bihar Police : पटना में पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दारोगा-सिपाही घायल; मारपीट केस की छानबीन करने गई थी टीम

Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

Patna Police : पुलिस की गश्ती गाड़ी पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस गश्ती गाड़ी के शीशे टूट गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Attack on police team in Patna, Inspector-constable injured in stone pelting, Bihar Police
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर में सोशल मीडिया पर लड़की के फोटो को लगाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन के लिए गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुटों के लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। इस पथराव में मनेर थाना के दरोगा रणजीत सिंह सहित करीब 6 पुलिस कर्मी घायल हो गये।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस की गश्ती गाड़ी पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस गश्ती गाड़ी के शीशे टूट गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भाई ने लड़के की पड़कर जमकर पिटाई कर दी
बताया जा रहा है कि मनेर थाना के खासपुर पंचायत में किसी लड़के के द्वारा गांव के ही एक लड़की का फोटो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर लगा दिया गया था। इसे लेकर लड़की के भाई ने उस लड़के को पड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग इस मामले को परिवार के बीच बैठकर सुलह मशवरा कर दिए। इस बीच मंगलवार की शाम वह लड़का मनेर के खासपुर गांव पहुंचा था। इस बात की सूचना लड़की के भाई को मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए
बताया जा रहा है कि लड़की के भाई ने सूचना मिलते ही उस लड़के को पड़कर जमकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी क्रम में वह लड़का भाग कर अपने गांव पहुंचा। इस विवाद में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मनेर थाना को कर दी। सूचना मिलते ही मनेर थाना के दारोगा रंजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचते ही पूर्व मुखिया के समर्थकों के द्वारा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दिनेश राय, रणजीत कुमार, चिंटू कुमार सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed