फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Attack on Bihar Police dial 112 during raid on house of accused Muzaffarpur to.

Bihar Police : आरोपी के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, चोर-चोर कह जमकर किया पथराव

Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Nov 2024 12:36 AM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन उल्टे आरोपी के समर्थकों ने चोर-चोर कहकर पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस घटना में दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। अब पुलिस उन आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Attack on Bihar Police dial 112 during raid on house of accused Muzaffarpur to.
डायल 112 - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए गई पुलिस की टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो सब इंस्पेक्टर सहित कई जवान घायल हो गये। घायल दोनो सब इंस्पेक्टर को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये, जिन्हें  गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के चतुरासी गांव की है।

विज्ञापन


हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी कृष्ण मुरारी राय को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान  आरोपी के परिजनों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने के लिए अपराधी के समर्थक चोर-चोर बोलकर दर्जनों की संख्या में आरोपियों के परिजन और समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर और तीन जवान घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अब्दुल्ला और कुमारी अदिति को गंभीर चोट आई है, जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आरोपी के समर्थकों ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर चोर-चोर कहकर मचाने लगे शोर 
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए जोर-जोर से चोर-चोर कहकर शोर मचाने लगा। चोर होने की बात सुनकर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की अन्य कई टीम घटनास्थल पर पहुँच कर कार्रवाई में जुट गई। फरार आरोपी सहित टीम पर हमला करने के मामले में 20 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा -की जा रही कार्रवाई 
पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्त करने के लिए पुलिस की टीम गई थी।आरोपी और कई लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। दो दरोगा घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य जवान भी चोटिल हुए हैं। मामले में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed