फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ashutosh Prakash registered name in Guinness Book of World Records in Qatar Gaya News award

Bihar News : बिहार के युवा ने कतर में दिखाया जलवा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम

Mon, 19 Aug 2024 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

Bihar : बिहार के एक युवक ने सबसे तेज पैदल चलकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी अगली मंजिल कनाटा है, जिसकी सीमा को पैदल पार कर अपने ही रिकॉर्ड को वह तोड़ना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Ashutosh Prakash registered name in Guinness Book of World Records in Qatar Gaya News award
सम्मानित होते आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले के रहने वाले एक युवक ने कतर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। कतर को सबसे तेज गति से पार करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह खबर मिलते ही गया शहर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यह युवा गया शहर के रामसागर रोड स्थित नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने वर्ग में कतर को पैदल सबसे तेज गति से पार करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम किया है। उन्होंने बताया कि 30 घंटे 31 मिनट 32 सेकेंड में कतर देश के उत्तर से दक्षिण दिशा तक 191.7 किलोमीटर की दूरी तय कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया है। आशुतोष प्रकाश गया शहर के नादरागंज मोहल्ले की तंग गलियों में रहकर पढ़ाई करते थे। जिला स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने उड़िसा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने कोलकाता चले गए।

विज्ञापन

Bihar News : Ashutosh Prakash registered name in Guinness Book of World Records in Qatar Gaya News award
गया के डीएम और एसपी से सम्मानित होते आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ऐसे बनाई अपनी उपलब्धी 
आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद आशुतोष जेट एयरवेज में टेक्नीशियन के पद पर नौकरी करना शुरू किया। 2011 में राष्ट्रीय एयरलाइन के साथ काम करने कतर चले गए, जहां उन्होंने दौड़ना शुरू किया। कोरोना काल के दौरान आशुतोष ने लंबी दौड़ शुरू किया था। उसी क्रम में आशुतोष ने अपने जीवन में लंबी दौड़ शुरू कर दिया। पहले 10 कलोमीटर दौड़े, फिर 20 किलोमीटर, उसके बाद 25 से 30 किलोमीटर की दौड़ की। वहीं गया के आशुतोष ने एक मार्च 2024 को 30 घंटे 31 मिनट और 32 सेकेंड में अपना टारगेट पूरा कर उपलब्धि हासिल किया। आशुतोष 14 साल से कतर में रह रहे हैं। इससे पूर्व आशुतोष दुबई से कतर तक 739.5 किलोमीटर की दूरी 11 दिन 17 घंटे में पूरा किया था। रक्षाबंधन के मौके पर गया पहुंचने के बाद डीएम डा. त्याग राजन एसएम सीनियर एसपी आशीष भारती ने आशुतोष प्रकाश को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जानिए कौन कौन हैं इनके परिवार के सदस्य 
आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू तीन भाई और तीन बहनें हैं। बाबू भाई और बहनों में सबसे छोटे हैं। बड़ा भाई ब्रहम अविनाशी प्रकाश सिन्हा उर्फ मुनमुन बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर पदस्थापित है, जबकि दूसरे भाई प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। बाबू ने बताया कि अगला टारगेट कनाटा के सीमा को पार करना है यानी वह अब सात हजार पांच सौ किलोमीटर पार कर फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed