फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Army jawan killed wife on road, army personnel shot wife and a man jehanabad bihar crime news

बीच सड़क सैनिक ने उतारी सनक : प्यार के बाद की थी शादी, नौकरी हुई तो छोड़ा, अब सड़क पर गोली मारकर जान ली

Thu, 04 Jan 2024 07:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Jan 2024 07:49 PM IST
सार

Bihar News : सेना के जवान की सनक देखकर सड़क पर चल रहे लोग किनारे दुबक गए। कुछ मिनट के लिए अफरातफरी और फिर सन्नाटा छा गया। इसके बाद फिर चीख-पुकार मची। देखा तो पता चला कि एक महिला और पुरुष उसकी मारी गोली से घायल हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Army jawan killed wife on road, army personnel shot wife and a man jehanabad bihar crime news
बाएं प्रोफाइल फोटो और दाएं अस्पताल में परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे एक युवक को भी गोली मारी, हालांकि वह जिंदा है। सड़क पर चल रहे लोगों को पहले इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। इस तरह गोलीबारी देख पहले लोग दुबक गए, लेकिन जब फायरिंग शांत हुई तो पूरी कहानी कुछ ही मिनट में सामने आ गई। प्यार और इंतकाम दोनों की कहानी एक साल के अंदर ही बुनी भी गई और खत्म भी हो गई। प्यार के बाद दोनों ने शादी की थी। सालभर में ही दोनों के बीच दूरियां आयीं और अब यह अंजाम सामने आया।

विज्ञापन


पहले लव मैरेज किया फिर दो महीने बाद दूसरी शादी कर ली 
मामला जहानाबाद जिले का है, जहां सेना के एक जवान ने बीच सड़क पर अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी रुचि कुमारी के रूप में की गई है और आरोपी जवान गौरव सिंह (25) है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि हुलासगंज थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव का रहने वाला गौरव 2022 में कोकरसा गांव की रहने वाली रिचा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही गौरव की फौज में नौकरी हो गई। नौकरी होने के बाद गौरव रिचा से अलग होना चाहता था। शादी के दो महीने बाद रुचि अपने मायके चली गई थी। इसके बाद गौरव ने दिसंबर 2023 में दूसरी शादी कर ली थी। गौरव के दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने के बाद रुचि ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट और सेना के अधिकारी से शिकायत की। शिकायत मिलने पर सेना के विभागीय अधिकारी ने जवान को कंपनसेशन के रूप में पैसे देने के आदेशजारी किए। परिजनों का आरोप है कि इसी खुन्नस से गौरव ने रूचि और उसके साथ चल रहे युवक को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed