फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Anti social elements tried to create unrest in Sitamarhi Police engaged in investigation

Bihar News: सीतामढ़ी के मंदिर में प्रतिमा से अभद्रता, असामाजिक तत्वों ने बनाया निशाना; तनाव के बाद पुलिस तैनात

Fri, 13 Dec 2024 11:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

Sitamarhi News: पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया गया है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Anti social elements tried to create unrest in Sitamarhi Police engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 सीतामढ़ी के डुमरा के भीसा शमशान स्थित स्थित दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना गुरुवार मध्य रात्रि की है लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए उठे तो देखा कि माता का मूर्ति क्षत्रिगस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं मूर्ति का वस्त्र और शस्त्र सभी छुड़ा कर ले गया। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

विज्ञापन


माता की मूर्ति क्षतिग्रस्त
वही, इसकी सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर डुमरा थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी डीएसपी सदर रामकृष्ण मौके पर पहुंचे। जहां मामले की जांच कर रहे है। फिलहाल घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुजारी ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह देर रात भगवान को भोग लगाने के बाद खुद खाना खाया और सोने चले गए। रात को करीब एक बजे तक उन्होंने देखा। लेकिन, उसके बाद जब सुबह पांच बजे उठे और मंदिर में गए तो पता चला कि, मंदिर में स्थापित माता दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं शस्त्र के साथ माता की चुंदड़ी भी ले गया है। 
विज्ञापन


अशांति फैलााने वाले बर्दाश्त नहीं
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने नवीन ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। जहां लोग काफी आक्रोशित थे। हालांकि, उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया है। घटना को लेकर बताया कि यह घटना किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा दिया गया है। जो शांति व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed