फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Announcement of elections on 11 seats of Legislative Council, Nitish Kumar, Rabri Devi, BJP, RJD

Bihar News : विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव का एलान, नीतीश कुमार समेत इन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा पूरा

Fri, 23 Feb 2024 02:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

जदयू से नीतीश कुमार के अलावा संजय कुमार झा, खालिद अनवर और रामेश्वर महतो की सीट पर भी चुनाव होगा। संजय झा पहले ही राज्यसभा भेजे जा चुके हैं। वहीं  राजद से राबड़ी देवी के अलावा रामचंद्र पूर्वे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Announcement of elections on 11 seats of Legislative Council, Nitish Kumar, Rabri Devi, BJP, RJD
राबड़ी देवी और नीतीश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार विधान परिषद के 11 सीट पर चुनाव का एलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। चार मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 21 मार्च को चुनाव होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत 11 दिग्गजों का कार्यकाल छह मई को में समाप्त हो रहा है। अब देखना होगा कि भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस और हिन्दुस्तानी आवास मोर्चा किन्हें विधान परिषद भेजती है। भाजपा के शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय व संजय पासवान का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


शाहनवाज और मंगल पांडेय के बारे में यह चर्चा
शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडेय के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। वहीं संजय पासवान के बेटे को विधान परिषद् भेजे जाने की चर्चा है। एक दिन पहले जदयू के गोपाल मंडल ने शाहनवाज हुसैन के लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्पणी भी की थी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि भागलपुर लोकसभा सीट जदयू के खाते में ही जाएगी। इससे पहले जब बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बनी थी तो ऐसा माना जा रहा था कि शाहनवाज हुसैन और मंगल पांडेय को मंत्री पद जरूर दिया जाएगा। लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ। वहीं दोनों वरीय नेताओं के क्षेत्र के लोग उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे। 
विज्ञापन


संजय झा पहले ही राज्यसभा भेजे जा चुके हैं।
इधर, जदयू से नीतीश कुमार के अलावा संजय कुमार झा, खालिद अनवर और रामेश्वर महतो की सीट पर भी चुनाव होगा। संजय झा पहले ही राज्यसभा भेजे जा चुके हैं। वहीं  राजद से राबड़ी देवी के अलावा रामचंद्र पूर्वे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। राबड़ी देवी को फिर से विधान परिषद भेजा जाएगा, यह स्पष्ट है। वहीं कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा, हम सेक्युलर से संतोष कुमार सुमन की सीट पर भी चुनाव होगा। संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं। जीतन राम मांझी उन्हें ही विधान परिषद भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, विधान परिषद चुनाव का शेड्यूल
  • नोटिफिकेशन की तारीख : 4 मार्च
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख : 11 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच की तारीख : 12 मार्च
  • नामांकन वापसी की तारीख : 14 मार्च
  • चुनाव के लिए मतदान की तारीख: 21 मार्च
  • मतगणना की तारीख : 21 मार्च शाम में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed