फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Ambulance driver murder case at PMCH, patna bihar police arrested accused from west bangal

Bihar News : पीएमसीएच के गेट पर हुई थी हत्या, अब वजह आई सामने; बंगाल से हुए गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 10:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 30 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

Murder Case : पीएमसीएच के गेट पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने हत्या की वजह भी बताई। 

विज्ञापन
Bihar News : Ambulance driver murder case at PMCH, patna bihar police arrested accused from west bangal
बाएं मृतक का प्रोफाइल फोटो और दायें पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तीन दिन पहले बेखौफ अपराधियों ने बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गेट पर एक एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के डोगरी निवासी जवाहर दास के पुत्र विनय कुमार दास के रूप में की गई है। विनय कुमार दास वर्तमान में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

हत्या करने के बाद पहुंच गए बंगाल
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में जगनपुरा निवासी मोनू, मैन पूरा निवासी अमन और भोजपुर जिला के मुख्यालय स्थित मिल्की मोहल्ला निवासी राजेश उर्फ़ चौसा,  दार्जिलिंग निवासी निखिल गुप्ता सहित पांच अपराधी शामिल हैं। निखिल के पास से पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की घटना के बाद  के बाद सभी अपराधी बंगाल के सिमराज भाग गए। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मोनू के पिता जो रेलवे कर्मी हैं, उन्ही के सरकारी क्वार्टर में छिपे हुए थे। घटना के बाद उन आरोपियों ने वहां शराब पार्टी की। पुलिस लगातार सभी आरोपियों का मोबाइल सर्विलांस पर रखी हुई थी, जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हुई थी हत्या 
घटना के कारण के संबंध में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीएमसीएच में रात्रि में एम्बुलेंस चलाने को लेकर हत्या हुई थी। डेड बॉडी को ले जाना है तो दिन का अलग रेट होता है और अगर रात में ले जाना है तो 3 गुना रेट हो जाता है। इसी को लेकर दस दिन पहले मोनू कुमार और विनय दास के बीच रात में एंबुलेंस नहीं चलाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के दिन आरोपियों ने पहले शराब पी। गुरुवार की शाम करीब 9:30 बजे विनय दास पीएमसीएच के मरीन ड्राइव के पास अपने एंबुलेंस में बैठे हुए थे।तभी आरोपी वहां पहुंचे और विनय दास से गाली गलौज करने लगे। धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जब विनय अपने आप को बचाने के लिए भागने लगा तब आरोपियों ने विनय कुमार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।




                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed