फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Allegation of forced marriage of revenue employee; Bihar Police, Kidnapping, Begusarai, Sitamarhi

Bihar News : बिहार सरकार का कर्मचारी दोषी या पीड़ित; जिसके अपहरण का आरोप, पुलिस के सामने उसी से पकड़ौआ शादी

Tue, 02 Apr 2024 08:12 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Apr 2024 08:12 AM IST
सार

राजस्व कर्मचारी के पिता का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत लड़की वालों ने मेरे बेटे की शादी करवा दी। पुलिस भी मिली हुई थी। क्योंकि पुलिस के सामने पकड़ौआ विवाह हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Allegation of forced marriage of revenue employee; Bihar Police, Kidnapping, Begusarai, Sitamarhi
शादी के बाद राजस्व कर्मचारी और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर में बिहार सरकार के कर्मचारी (राजस्व विभाग में कर्मचारी) की शादी करवा दी गई। वह भी पुलिस के सामने। राजस्व कर्मचारी के पिता का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत लड़की वालों ने मेरे बेटे की शादी करवा दी। पुलिस भी मिली हुई थी। क्योंकि पुलिस के सामने पकड़ौआ विवाह हुआ। पुलिस ने हमलोगों को जानकारी तक नहीं दी। वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी उनकी बेटी को पसंद करता था। शादी के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। पुलिस के सामने यह शादी हुई है। शादी के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


यहां से हुई थी कहानी की शुरुआत
बताया जा रहा है कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी श्याम नारायण महतो का बेटा रिंटू कुमार सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। समस्तीपुर के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव रिंटू के घर भेजा था लेकिन रिंटू ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कर रिश्ता वापस लौटा दिया। एक महीना पहले जब रिंटू छुट्टियों में घर आया तो लड़की भी अपने रिश्तेदार के घर (रिंटू के गांव) पहुंची थी।
विज्ञापन


लड़की के रिश्तेदारों ने चाय पिलाने के बहाने बुलाया था
लड़की के रिश्तेदारों ने राजस्व कर्मचारी रिंटू को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और वहां लड़की से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद रिंटू वापस सीतामढ़ी चला गया। इसी बीच लड़की के रिश्तेदार ने राजस्व कर्मचारी को फोन किया कि एक युवक के परीक्षा का सेंटर सीतामढ़ी में पड़ा है। उसके ठहरने की व्यवस्था करवा दीजिए। राजस्व कर्मचारी ने उनकी बात मान ली। और, कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। भेज दीजिए, मैं परीक्षा दिलवा दूंगा। बीते बुधवार को लड़की राजस्व कर्मचारी रिंटू के कमरे पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता ने राजस्व कर्मचारी पर अपहरण का लगाया आरोप
इधर, लड़की के पिता ने थाने में आवेदन दिया कि राजस्व कर्मचारी रिंटू ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर फोन किया और लड़की को लेकर थाने पहुंचने को कहा। राजस्व कर्मचारी लड़की को लेकर समस्तीपुर पहुंच। यहां स्टेशन पर मौजूद विभूतिपुर थाने की पुलिस ने दोनों को वहां से थाने ले गई। इसके बाद बाबा विभूतिपुर मंदिर में राजस्व कर्मचारी का पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। राजस्व कर्मचारी के पिता का आरोप है कि उन लोगों को पुलिस ने सूचना तक नहीं दी। परिजनों ने सोची समझी साजिश के तहत उनके बेटे की शादी कराने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजस्व कर्मचारी का बयान नहीं आया है। वहीं लड़की वालों का कहना है कि लड़के के साथ शादी के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई है। शादी के बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed