Bihar : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना पहुंचे; 20-21 जनवरी को बिहार विधानसभा में आयोजन की तैयारियां देखिए
Bihar : 19 से 21 जनवरी तक पटना में आयोजित होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन को लेकर विधान सभा परिसर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला नई दिल्ली से पटना पहुंच गये हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारी के 85 वां सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला नई दिल्ली से शाम 06:45 बजे में पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। पीठासीन पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न विधान मंडलों के पीठासीन पदाधिकारियों एवं सचिवों का आगमन सुबह से ही हो रहा है।
85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना पहुँचने के बाद राजभवन गये और वहां गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विविध विषयों चर्चाएं हुई। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को बिहार विधानसभा में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
राजभवन में राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मुलाक़ात के बाद लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन के सिलसिले में बिहार प्रवास के दौरान आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान स्पीकर बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के दौरान संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद और विधायी निकायों के योगदान’ विषय पर संवाद भी होगा।