फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After Train derail in raghunathpur buxar bihar, down line damaged, train diverted, train status

Bihar Train Accident : डाउन लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का क्या होगा...जानिए विकल्प

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
सार

North East Express Train Accident : दिल्ली से पटना होकर कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से डाउन लाइन की पटरियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में दिल्ली से पीछे आ रही ट्रेनों को दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : After Train derail in raghunathpur buxar bihar, down line damaged, train diverted, train status
हादसे के बाद राहत-बचाव में जुटी रेलवे की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात डीडीयू जंक्शन-पटना रेल मार्ग पर बक्सर के रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास दुर्घटनाग्रस्त  हो गई। ट्रेन की एक बोगी पलट गई जबकि छह बेपटरी हो गई। जिला प्रशासन ने 60 से 70 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत कार्य में लगे लोगों ने चार लोगों की मौत की बात कही है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने भी इन मौतों की पुष्टि की है। इधर, इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है वहीं कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं ट्रेन नंबर 15125 और 15126 BSBS-PNBE जनशताब्दी ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद डाउन लाइन के ट्रैक क्षतिग्रस्त
देश की राजधानी से राज्य की राजधानी की ओर आने वाली रेल लाइन को डाउन लाइन कहा जाता है। इसी लाइन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के बाद बिहार होकर पूर्वोत्तर की ओर जाती। बुधवार को हादसे के बाद डाउन लाइन रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। तकनीकी टीम पहुंच रही है। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने बताया कि डाउन लाइन की तत्काल ऐसी हालत नहीं कि इससे कोई ट्रेन को आज रात में गुजरने दिया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर क्यूल भेजा रहा
रेलवे की टीम दीन दयाल उपाध्याय की ओर से आने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर डीडीयू-सासराम-आरा और डीडीयू-गया-पटना रूट से भेजा रहा है। संभावना है कि रेलवे विभूति एक्सप्रेस, गुवाहाटी-राजधानी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस और पंजाब मेल समेत आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदलकर भेजेगी।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां बेपटरी

Bihar News : After Train derail in raghunathpur buxar bihar, down line damaged, train diverted, train status
हादसे के बाद ट्रेनों का रूट बदला गया। - फोटो : अमर उजाला

बक्सर से डीडीयू तक डाउन लाइन में ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी 
हादसे के बाद दिलदारनगर में सीमांचल एक्सप्रेस, दरौली में मेमो पैसेंजर, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस धीना में खड़ी हो गई। इसके अलावा पुणे दानापुर, बाबा बैधनाथ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें डीडीयू जंक्शन पर खड़ी हैं। दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने से डाउन लाइन में ट्रेनें खड़ी हैं। ट्रैक क्लियर होने के बाद ही परिचालन शुरु होगा।

कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं
वहीं लाइन ब्लॉक होने से अप पुणे दानापुर एक्सप्रेस, बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस, अप चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, डाउन विक्रमशीला एक्सप्रेस, डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, भगत क़ी कोठी कामाख्या एक्सप्रेस, बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अप, डाउन तेजस एक्सप्रेस और पूर्वां एक्सप्रेस सहित अप और डाउन की कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई हैं। रेलवे प्रशासन ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने की तैयारी में जुट गया है।

रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन नंबर

  • PNBE - 9771449971
  • DNR - 8905697493
  • ARA - 8306182542
  • COML CNL - 7759070004
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed