फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : after bharat jodo nyay yatra schedule, bjp bihar president projected for rahul gandhi, ram mandir

BJP News : राहुल गांधी की अगली यात्रा का नाम भाजपा ने दिया, बिहार भाजपा अध्यक्ष ने राम के नाम पर दिया प्रस्ताव

Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। राजद सुप्रीमो के लालू प्रसाद के बचने के लिए जो ऑर्डिनेंस था उसे फाड़ दिया था। नीतीश के राजनीतिक कैरियर को भी बर्बाद किया है।
 

विज्ञापन
Bihar News : after bharat jodo nyay yatra schedule, bjp bihar president projected for rahul gandhi, ram mandir
शिव मंदिर में साफ सफाई करते सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। 14 जनवरी यानी आज से 21 जनवरी तक देश भर के सभी मंदिरों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसे स्वच्छता अभियान नाम दिया गया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने खुद से हाथ में झाड़ू लिए मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां पर साफ-सफाई की। इस दौरान भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के सभी मंदिर और बिहार के 45 हजार गांव, 350 नगर निकायों के मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। राहुल गांधी की यात्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा निकालने से कोई दिक्कत नहीं है। वह कांग्रेस पार्टी के नेता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। लालू यादव के बचने के लिए जो ऑर्डिनेंस था उसे फाड़ दिया था। नीतीश के राजनीतिक कैरियर को भी बर्बाद किया है।
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को खराब कर दिया
सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सोच समाजवादी नेताओं को राजनीति से मुक्त कर रही है। लालू प्रसाद को राजनीतिक तौर पर समाप्त कर दिया और नीतीश कुमार को संयोजक ना बनाकर ममता बनर्जी के बहाने सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को खराब कर दिया। इसलिए अब राहुल गांधी को माफी यात्रा निकालनी चाहिए। राहुल गांधी के दादा-दादी और पिता ने 50 साल तक देश पर शासन किया। मगर देश का विकास नहीं हुआ। इसलिए माफी यात्रा निकाले। और, जनता से माफी मांगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed