फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Actors Vicky Kaushal, Litti Chokha, Chhaava reached Patna, film updates, entertainment news

Bihar: पहली बार पटना आने पर जेल क्यों गए विक्की कौशल? 13 साल पहले किस काम से आए? जानिए, कहानी स्टार की जुबानी

Sun, 09 Feb 2025 05:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Feb 2025 05:01 AM IST
सार

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने कहा कि मैं दूसरी बार बिहार आया हूं और सच कहूं तो बिहार आकर सबसे पहले यदि किसी चीज़ का ख्याल आता है, तो वह है...

विज्ञापन
Bihar News: Actors Vicky Kaushal, Litti Chokha, Chhaava reached Patna, film updates, entertainment news
पटना में विक्की कौशल ने लिट्टी चोखा की खूब तारीफ की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल शनिवार दोपहर पटना पहुंचे। स्टार को देखकर बिहार में उनके फैंस झूम उठे। विक्की कौशल ने फैंस का धन्यवाद देते हुए कहा कि पटना वालों आपने तो गरदा उड़ा दिया। उन्होंने लिट्टी चोखा की जमकर तारीफ की। पटना में बाकरगंज स्थित मोना 70 मिमी सिनेमाज़ में आयोजित प्रेस मीट के दौरान कहा कि बिहार का स्वाद लिट्टी चोखा में ही है। विक्की ने कहा कि मैं दूसरी बार बिहार आया हूँ, और सच कहूं तो बिहार आकर सबसे पहले यदि किसी चीज़ का ख्याल आता है, तो वह है लिट्टी-चोखा। मुझे इसका स्वाद बेहद पसंद है। मैंने अपनी टीम से खासतौर पर कहा था कि छावा फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ और करें या न करें, लेकिन लिट्टी-चोखा जरूर खाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल पहले कुछ और था, आज कुछ और हूं

विक्की कौशल ने कहा कि जब मेरी फिल्म लाइफ की जर्नी शुरू हुई थी तो गैंग्स ऑफ वासेपुर में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मैं 13 साल पहले पटना आया। आज एक्टर के तौर पर पटना आया है। 13 साल बाद आज कुछ और हूं। पहली बार पटना आया था तो मैं जेल गया था। विक्की ने जैसे ही यह बात कही उनके फैंस चौंक गए। विक्की ने फौरन कहा कि मतलब मैं किसी जुर्म में नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आया था। जेल में शूटिंग चल रही थी। उस वक्त मैं दो दिन पटना में रहा था। उस वक्त लिट्टी चोखा खाया तो मैं इसका फैन हो गया था। आज फिर आया सबसे पहले लिट्टी चोखा खाने का मन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेर नहीं रहा, लेकिन 'छावा' अभी भी जंगल में घूम रहा है

 विक्की ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनगाथा है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस इतिहास को सलाम है जिसने हमारे देश की संस्कृति को समृद्ध किया। इस किरदार को निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी। विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को व्यक्त करने वाला डायलॉग भी बोला कि शेर नहीं रहा, लेकिन 'छावा' अभी भी जंगल में घूम रहा है। फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती, यदि मराठा साम्राज्य के विरुद्ध सोचने की जुर्रत की। हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed