फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ACS S Sidharth suspended government teacher absconding after attendance on e-Shiksha Kosh

Bihar News : ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज कर हो जाते थे विद्यालय से फरार, अब शिक्षक सहित दो पर गिरी गाज

Fri, 27 Dec 2024 04:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

Teacher News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षक सहित दो लोगों पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि प्रखंड साधनसेवी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : ACS S Sidharth suspended government teacher absconding after attendance on e-Shiksha Kosh
अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिवहर में शिक्षा विभाग ने शिक्षक सहित प्रखंड साधनसेवी पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पंचायत शिक्षक को निलंबित और प्रखंड साधनसेवी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर की गई है। दोनों पर अलग-अलग तरह की लापरवाही बरतने का आरोप है।

विज्ञापन


ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज कर हो जाते थे फरार 
शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुरनहिया प्रखंड के बभिराजपुर बैरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के शिक्षक अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणी त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पकड़ी के पंचायत शिक्षक अवधेश कुमार ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से गायब मिले थे, जबकि स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी प्रखंड साधन सेवी मो. हबीबुल्लाह पर थी। मो. हबीबुल्लाह को माह दिसम्बर में अभिराजपुर बैरिया पंचायत के विद्यालयों के निरीक्षण करने की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन, उनके द्वारा विभागीय निर्देश एवं डीईओ के निर्देश के आलोक में विद्यालय का निरीक्षण गुणवतापूर्ण नही किया गया। इनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय पकड़ी का भी निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


प्रखंड साधनसेवी बर्खास्त,
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणी त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहते थे। इसकी जांच जब एसडीओ ने किया तब आरोप सत्य पाया गया। पूर्व में मो. हबीबुल्लाह ने इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को कोई सूचना नहीं दी थी। साथ ही निरीक्षण प्रतिवेदन जो ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया गया है उक्त प्रतिवेदन में कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई। लिहाजा अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने मो. हबीबुल्लाह को भी कार्य से मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed