फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Accused who threatened MP Pappu Yadav arrested from Arrah; Bihar Police News

Pappu Yadav: पप्पू यादव को धमकी देने वाले को बिहार पुलिस ने खोज निकाला, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया था

Mon, 02 Dec 2024 03:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Dec 2024 03:03 PM IST
सार

Bihar News: राम बाबू राय ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को हत्या को धमकी दी थी। उसने पटना पहुंचने का दावा किया था। लेकिन, जांच में पता चला कि वह भोजपुर जिले में है। बिहार पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए उसे ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
Bihar News: Accused who threatened MP Pappu Yadav arrested from Arrah; Bihar Police News
सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पटना में नहीं बल्कि आरा में छिपा था। बिहार पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए उसे ढूंढ निकाला। उसकी पहचान आरा के डुमरिया शाहपुर निवासी राम बाबू राय के रूप में हुई है। एक दिन पहले ही उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। पप्पू यादव को हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद पप्पू यादव ने इसकी शिकायत पूर्णिया पुलिस से की। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के विशेष टीम का गठन
पूर्णिया एसपी ने फौरन संज्ञान लिया और जांच करवाई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद वीडियो भेजने वाली तलाश शुरू की गई। पता चला कि राम बाबू राय नाम के आरोपी ने पूर्णिया सांसद को धमकी दी है। उसने पटना पहुंचने का दावा किया था। लेकिन, उसका आईपी एड्रेस भोजपुर जिले में मिला। इसके बाद रामबाबू की गिरफ्तारी के विशेष टीम का गठन किया गया। भोजपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उसका क्या संबंध है? इसकी भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


लॉरेंस भाई से माफी मांग लें, नहीं तो...
बता दें कि एक दिसंबर को आरोपी राम बाबू राय ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बिहार टीम का सदस्य बताते हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 5 से 6 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी। 7480840395 व्हाट्सएप नंबर से धमकी देते हुए राम बाबू राय ने कहा था कि पप्पू यादव को 5 से 6 दिन में खत्म का आर्डर मिला है, हम लोग उसे जल्द मारेंगे। हम पटना पहुंच चुके हैं। राम बाबू राय ने सांसद के व्हाट्सएप नंबर पर ऑडियो कॉल भेजकर कहा था कि - 'पप्पू यादव से कहिए कि वो लॉरेंस भाई से माफी मांग लें। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं, तो हम लोग उन्हें मारकर ही दम लेंगे। हम जिस मिशन पर आए हैं उसे किसी भी कीमत पर पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed