{"_id":"672dbf41706dd59b4403b43c","slug":"bihar-news-accident-on-gaya-patna-highway-two-youth-died-head-on-collision-between-bikes-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया-पटना हाईवे पर हादसा, दो युवकों की मौत; बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया-पटना हाईवे पर हादसा, दो युवकों की मौत; बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो की हालत गंभीर
Fri, 08 Nov 2024 01:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:05 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, हाईवे पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बेलागंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के रिसौद मोड़ के समीप पास हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर
पुलिस के अनुसार, हाईवे पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों मृत युवक बेलागंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं दोनों घायल व्यक्ति लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले हैं। एक घायल युवक अभी तक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, जिसकी पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले गौतम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन