{"_id":"67cfb039a5e1bbbace06ed11","slug":"bihar-news-a-young-man-was-shot-in-patna-condition-critical-bihar-police-crime-news-in-hindi-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; घर लौट रहा था, पहले से घात लगा बैठे अपराधियों ने किया ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; घर लौट रहा था, पहले से घात लगा बैठे अपराधियों ने किया ऐसा
Tue, 11 Mar 2025 09:08 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:08 AM IST
सार
Patna Crime News: युवक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने अपार्टमेंट के पास उसपर हमला कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
पटना में युवक को मारी गोली।
विस्तार
पटना में अपराधियों ने फिर एक व्यक्ति को गोली मार दी है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी की है। घायल व्यक्ति का नाम सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन है। सुधीश बायपास स्थित अपनी ऑनलाइन सेंटर बंद कर रात्रि में घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने अपार्टमेंट के पास उसपर हमला कर दिया। चुन्नू गोपालगंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने फौरन घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, गोलियों की आवाज सुनकर परिजन आए और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर भागे। अभी स्थिति चुन्नू की गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वही इस मामले में डीएसपी दिनेश पांडेय ने कहा है कि घटना हुई है चुन्नू नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में छापेमारी चल ही है।
विज्ञापन