फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A young man was murdered by slitting his throat in Siwan; Fear of knowing about love affair

Bihar News: सीवान में एक युवक की गला रेतकर हत्या; प्रेम प्रसंग में जान लेने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Dec 2023 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Dec 2023 04:03 PM IST
सार

Murder In Love Affair: भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अविनाश कुमार शौचालय जाने के लिए देर रात घर से निकला था। लेकिन अब दिन में उसकी लाश पुलिस को मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: A young man was murdered by slitting his throat in Siwan; Fear of knowing about love affair
भगवानपुर हाट थाना, सीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के आरजी नगवा गांव के बगीचे में एक युवक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसका शव बरामद कर लिया है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर के नगवा गांव निवासी नरेश प्रसाद का बेटा देर रात अपने घर से बाथरूम के लिए कह कर निकाला था। लेकिन सुबह तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज शुरू कर दी। उस समय कुछ बच्चे बगीचे में खेल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर बगीचे में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। उसके बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। आसपास के इलाकों के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला कि वह नरेश प्रसाद के बेटे का शव है। उसके बाद शव की पहचान नरेश प्रसाद के बेटे अविनाश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग में गई जान
युवक की गला रेतकर हुई हत्या बारे में गांव के लोगों का कहना है कि  मृतक का गांव की ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीण उसी से इस हत्या को जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि बीती देर रात वह शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। उसके बाद अचानक उसकी लाश बगीचे में मिली है। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रसंग में ही हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘मामले की जांच कर रहे हैं’
पूरे मामले को लेकर भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अविनाश कुमार शौचालय जाने के लिए देर रात घर से निकला था। लेकिन अब दिन में उसकी लाश पुलिस को मिली है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लेकिन हम लोगों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed