फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A young man committed suicide in Khagaria, shot himself after a dispute with his wife

Bihar News: युवक ने सिर में गोली मारकर किया सुसाइड, पत्नी को लेकर घर लौट रहा था, विवाद के बाद किया ऐसा

Fri, 13 Jun 2025 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पत्नी उससे व्यवहार से तंग आकर अपनी बहन के घर चली गई थी। आज युवक अपनी पत्नी को लाने गया था। घर आने के दौरान पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते उसने अपने सिर में गोली मार ली। 

विज्ञापन
Bihar News: A young man committed suicide in Khagaria, shot himself after a dispute with his wife
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर गांव में शुक्रवार दोपहर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने सिर में गोलीमार कर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना के इंग्लिश टोला निवासी 42 वर्षीय धनंजय राम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


शराब पीकर हंगामा करता था
ग्रामीणों का आरोप है कि धनंजय राम शराब पीकर हंगामा करता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। तंग होकर उसकी पत्नी ललिता देवी अपने पति से परेशान होकर 15 दिन पहले अपने बहन-बहनोई के घर आई थी। शुक्रवार को धनंजय अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए अपने ससुराल आया था। घर वापस जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई।
विज्ञापन

पति ने पत्नी को मारकर गंडक नदी में फेंका, मायके वाले बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी में मारी गोली

इसी विवाद से आक्रोशित होकर धनंजय ने दोपहर करीब 2 बजे गांव में बूढ़ा बाबा स्थान के पास पीपल के पेड़ के निकट देसी कट्टे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि धनंजय राम अपने पीछे चार छोटी बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed