फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A car carrying bride's farewell in Nalanda crushed four people, two died, bihar police

Bihar News : खुद दौड़ पड़ी कार, दो की चली गई जान; दुल्हन की विदाई वाली कार में चाबी डालते ही हुआ हादसा

Sun, 21 Apr 2024 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 21 Apr 2024 08:38 PM IST
सार

Bihar : अब कुछ ही देर में दुल्हन की विदाई होने वाली थी। गाड़ी चलने के लिए तैयार था, लेकिन तभी अचानक कार की स्पीड इतनी बढ़ गई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और कार ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दुल्हन के मामा और दूल्हा के भाई की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: A car carrying bride's farewell in Nalanda crushed four people, two died, bihar police
इसी कार ने ले ली दो जिंदगी की जान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
शादी के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। घर के सभी लोग विदाई कार्यक्रम में लगे थे तभी दुल्हन को ससुराल ले जाने वाली कार ने चार लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दुल्हन के मामा और दूल्हा के ममेरे भाई की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये मृतकों की पहचान पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ऐरई गांव निवासी बृजनंदन सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह (47) और  नियामतपुर गांव निवासी जनार्दन सिंह के पुत्र सुशील कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (35) के रुप की गई है। घटना नालंदा जिला के करायपरशुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत छीतरबीघा गांव का है। विदाई से पहले मचा कोहराम  घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के बांकेपुर गांव निवासी स्वर्गीय रमेश सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार की बारात करायपरसुराय  के छीतर बीघा गांव निवासी कुलदीप सिंह के यहां शनिवार को आई थी। दोपहर बाद विदाई की तैयारी हो रही थी, लेकिन तभी अचानक दूल्हे की कार अनियंत्रित हो गई और सामने बैठे चार लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में सभी घायलों को तुरंत करायपरसुराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।  चारों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही राजीव कुमार सिंह एवं सुशील कुमार की मौत हो गई। जबकि नियामतपुर गांव निवासी राजन सिंह के पुत्र उमेश प्रसाद एवं नीतीश कुमार का इलाज पटना में कराया चल रहा है।
विज्ञापन


चाभी ऐंठने से हुआ हादसा 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि विवाह स्थल के बाहर खड़ी कार में किसी ने चाबी डाल दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वहां बैठे चार लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक राजीव कुमार सिंह दूल्हे का ममेरा भाई थे, जबकि सुशील कुमार उर्फ गुड्डू कुमार दुल्हन के मामा थे। इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


चालक गाड़ी छोड़कर फरार 
करायपरसुराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि सड़क पर कुछ लोग खड़े थे इसी बीच अनियंत्रित गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed