फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News 8th class student fainted due to cold during Chetna session organized in Bettiah

Bihar News: बेतिया में चेतना सत्र आयोजन के दौरान ठंड से बेहोश हुई 8वीं की छात्रा, CHC में चल रहा इलाज

Thu, 25 Jan 2024 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 06:00 PM IST
सार

बिहार के बेतिया जिले में चेतना सत्र आयोजन के दौरान ठंड लगने से एक छात्रा बेहोश हो गई। कक्षा आठवीं में पढ़ रही छात्रा का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar News 8th class student fainted due to cold during Chetna session organized in Bettiah
स्कूल में छात्रा बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में चेतना सत्र आयोजन के दौरान ठंड से बेहोश होकर एक आठवीं वर्ग की छात्रा गिर गई। मामला जिले के मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र मध्य विद्यालय बस्ठा का है। घटना के बाद विद्यालय में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


बता दें, मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ी है। वहीं, कड़ाके की ठंड के बाद भी बच्चे भी विद्यालय समय से पहुंच जा रहे हैं। मैनाटाड़ प्रखंड के मध्य विद्यालय बस्ठा में गुरुवार को आयोजित चेतना सत्र में वर्ग आठवीं की छात्रा रौशन तारा खातुन अचानक गिर कर बेहोश हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक हरिनारायण राम सहित अन्य शिक्षकों ने नीचे गिरे छात्रा को उठाकर आग तपाया। उसके बाद छात्रा को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया गया। मौके पर अभिभावक भी पहुंचे और इलाज के बाद छात्रा को घर ले गए। उधर, प्रखंड क्षेत्र में ठंड में हो रहे लगातार वृद्धि से प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन से विद्यालय संचालन के अवधि में संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में विधालय चलने से ग्रामीण मुकेश कुमार, सैफूल मियां, नक्की इमाम, हबीबुर्रहमान, ओबैदुर रहमान, फरहाद हुसैन सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा विभाग को ठंड में विद्यालय बंद कर देना चाहिए। लेकिन विभाग के उदासीनता के कारण विद्यालय खुला हुआ है। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय में एक आठवीं की बच्ची ठंड लगने से गिरी हुई थी। बच्ची का इलाज किया जा रहा है, उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed