{"_id":"655b2b3cb3e47512750897f3","slug":"bihar-news-7-year-old-girl-raped-and-beaten-in-gopalganj-crime-news-in-hindi-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मासूम से हैवानियत; घरवाले छठ घाट पर गए थे, दरिंदे ने पहले हाथ-पैर बांधा फिर आंख पर पट्टी बांध किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मासूम से हैवानियत; घरवाले छठ घाट पर गए थे, दरिंदे ने पहले हाथ-पैर बांधा फिर आंख पर पट्टी बांध किया रेप
Mon, 20 Nov 2023 03:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:17 PM IST
सार
मासूम चीखती-चिल्लती रही लेकिन दरिंदे ने एक न सुनी और बेरहमी से पीटने लगा। जब मासूम बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
बच्ची से रेप की कोशिश
विस्तार
गोपालगंज में 7 साल की मासूम के साथ हैवानियत हुई है। मासूम के माता-पिता छठ घाट पर गए थे। इसी बीच दरिदा घर आया और मासूम को अगवा कर चिमनी के पास खेत में ले गया। इसके बाद पहले हाथ-पैर बांधा फिर आंख पर पट्टी बांधकर दरिंदगी की। इस दौरान मासूम चीखती-चिल्लती रही लेकिन दरिंदे ने एक न सुनी और बेरहमी से पीटने लगा। जब मासूम बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। काफी देर बाद जब मासूम को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची।
विज्ञापन
बच्ची को खून से लथपथ देखकर परिजन दंग
सोमवार देर रात ही छठ घाट से किशोरी के स्वजन जब घर पर पहुंचे तो किशोरी को नहीं पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर के बाद स्वजन ने किशोरी को घर के पीछे खेत की तरफ से आते देखा। मासूम बच्ची को खून से लथपथ देखकर उसकी मां ने पूछताछ की तो दंग रह गई। फौरन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
घटना के बाद ग्रामीणों ने अधेड को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट गांव के सत्येंद्र प्रसाद के रूप में की गई है। किशोरी की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। मामले में पीड़ित की मां के आवेदन पर प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन