फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 7 girl students going to coaching by bicycle, high speed Bolero trampled; 8 in critical condition

Bihar : साइकिल से कोचिंग जा रही 7 छात्राएं, तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा; 8 की हालत गंभीर

Tue, 06 Jun 2023 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Jun 2023 01:22 PM IST
सार

घटना बेतिया-लौरिया NH पर लौरिया चौक के समीप हीरो बाइक एजेंसी के पास की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर बोलेरो चालक को पकड़ लिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Bihar News: 7 girl students going to coaching by bicycle, high speed Bolero trampled; 8 in critical condition
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में बेलगाम बोलेरो गाड़ी ने कोचिंग जा रही छात्राओं को रौंद दिया। इसमें 7 छात्रा समेत 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना बेतिया-लौरिया NH पर लौरिया चौक के समीप हीरो बाइक एजेंसी के पास की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर बोलेरो चालक को पकड़ लिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो चालक को लिया हिरासत में
लौरिया थाना पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सभी घायल छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बारात से लौट रही थी बोलेरो गाड़ी
ग्रामीणों का कहना है कि चौतरवा थाना क्षेत्र के कोलूआ चौतारवा गांव निवासी सदीक मियां के 55 वर्षीय पुत्र जोबाद मियां चौतरवा के इनारबरवा गांव से सुगौली बारात गया था। मंगलवार सुबह बरात से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर लौरिया चौक के समीप हीरो बाइक एजेंसी के पास कोचिंग जा रहे 7 छात्राओं समेत आठ लोगों को रौंद दिया। हालांकि, घटना के दौरान बोलेरो में चालक के अलावा कोई और नहीं था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

सभी 10वीं क्लास की स्टूडेंट
इधर लौरिया थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि घायलों में बसवरिया प्राउड टोला गांव निवासी हरेंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, संजय महतो के 15 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी, हीरालाल शर्मा के 15 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, छोटे लाल महतो के 15 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी, ध्रुव प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी, उपेंद्र प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्री निर्मला कुमारी, एवं लौरिया नौका टोला के पारस पटेल के 40 वर्षीय पुत्र बृजेश पटेल शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी छात्रा 10th क्लास के स्टूडेंट है जो अपने घर से कोचिंग करने के लिए लौरिया जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने सभी को रौंद दिया। जिससे गंभीर रूप से सभी घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed