फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 5 year old innocent raped; Raped till unconscious, crime news in Hindi

Bihar News : 5 साल की मासूम के साथ रेप; इस बहाने से साथ ले गया नशेड़ी, बेहोश होने तक की हैवानियत

Sun, 26 Nov 2023 10:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Nov 2023 10:49 AM IST
सार

जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझ फरार हो गया। परिजन जब खोजते हुए सरेह पहुंचे तो हैरान रह गए। मासूम खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली।

विज्ञापन
Bihar News: 5 year old innocent raped; Raped till unconscious, crime news in Hindi
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेतिया में पांच साल की मासूम बच्ची का रेप हुआ है। यह रेप किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले नशेड़ी युवक ने की। नशेड़ी ने बच्ची को खेलाने के बहाने बहलाया। फिर, सरेह में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझ फरार हो गया। परिजन जब खोजते हुए सरेह पहुंचे तो हैरान रह गए। मासूम खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने फौरन मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मामला जिले के नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इधर, ग्रामीणों ने 30 वर्षीय नशेड़ी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की और थाना  को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष खालीद अख्तर ने बताया कि पीड़ित बच्ची के नाना के ब्यान पर कांड अंकित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


युवक नशे की हालत में आया
परिजनों के अनुसार, मासूम बच्ची अपने मां के साथ अपने ममहर आई थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक नशे की हालत में आया। बच्ची को खेलते देख दुलार प्यार करने लगा। पांच वर्षीय बच्ची खेल रही थी, उसे पकड़कर खेलाने लगा। इसी आरोपी के दिल और दिमाग मे शौतानी हरक्कत समा गई। जब ग्रामीणों की नजर इधर-उधर हुई तभी आरोपी गांव के बगल सरेह में खेलाने के बहाने ले गए। इसके बाद मासूम का रेप किया। वह जब बेहोश हो गई तो वह छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेह में खून से लथपथ मिली
इधर घर के लोग लड़की को गायब देख इधर उधर खोजने लगे। तभी किसी ग्रामीण ने आरोपित द्वारा लड़की को सरेह के तरफ लेकर जाने की बात कही। परिजनों के खोजबीन पर सरेह में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मासूम मिली।जहां परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेतिया लाया। यहां बच्ची का इलाज चल रहा है।वहीं उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed