{"_id":"668123c1c54b2aa2d10c2dc7","slug":"bihar-news-353-deos-27-programmers-and-31-clerks-transferred-in-transport-department-bihar-government-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : परिवहन विभाग में 353 डीईओ, 27 प्रोगामर और 31 लिपिक का तबादला, नीतीश सरकार ने जारी कर दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : परिवहन विभाग में 353 डीईओ, 27 प्रोगामर और 31 लिपिक का तबादला, नीतीश सरकार ने जारी कर दिया आदेश
Sun, 30 Jun 2024 02:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:52 PM IST
सार
बिहार सरकार ने उन कर्मचारियों का तबादला किया जो पिछले तीन साल से एक ही पद पर जमे थे। हालांकि कुछ कर्मियों को प्रशासनिक कारण से भी इधर से उधर किया गया है। इनमें 353 डाटा इंट्री ऑपरेटर, 31 लिपिक और 27 प्रोग्रामर शामिल हैं।
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमान पर ट्रास्फर-पोस्टिंग की है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है। सरकार ने उन कर्मचारियों का तबादला किया जो पिछले तीन साल से एक ही पद पर जमे थे। हालांकि कुछ कर्मियों को प्रशासनिक कारण से भी इधर से उधर किया गया है। इनमें 353 डाटा इंट्री ऑपरेटर, 31 लिपिक और 27 प्रोग्रामर शामिल हैं। प्रोग्रामर और डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जहां प्रतिनियुक्ति कई। वहीं लिपिकों का तबादला किया गया है। राज्य परिवहन विभाग के उप सचिव की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानिए कौन कहां गए
प्रोग्रामर सोनी कुमारी को मुंगेर से दरभंगा, विकाश चंद्र को किशनगंज से पूर्णिया, लव कुमार उपाध्याय को किशनगंज से पूर्णिया, सुधांशु दुबे को पटना से मुजफ्फरपुर, सतीश कुमार को गया से सीवान , जीवन कुमार को कटिहार से अररिया, अमरजीत कुमार को औरंगाबाद से मधेपुरा, कुंदर भगत को लखीसराय से मोतिहारी, विक्रमजीत प्रताप सिंह को दरभंगा से समस्तीपुर, अभिषेक कुमार बेगूसराय से पटना भेजा गया।
विज्ञापन
यह लिपिक यहां गए
वहीं लिपिक बिंदु पांडेय को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से जिला परिवहन कार्यालय, सन्नी कुमार को सहरसा से भागलपुर, विवेक राजद को किशनगंज से सहरसा, हरेंद्र सिंह को भोजपुर से दरभंगा, श्रवण कुमार को शेखपुरा से पूर्णिया, राहुल कुमार सिंह को पटना से मोतिहारी, सूरज कुमार को मुजफ्फरपुर से डोभी चेक पोस्ट गया, मनोज कुमार को जिला परिवहन कार्यालय पटना से क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना भेजा गया।
विज्ञापन