फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 3 year old girl raped in school in Saran, teacher accused of brutality; huge uproar in protest

Bihar News : तीन साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म, शिक्षक पर दरिंदगी करने का आरोप; विरोध में जमकर बवाल

Thu, 26 Sep 2024 10:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

आक्रोशित होकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष के घर घेराव करने पहंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो गुस्साए लोगों ने ऐसा किया...

विज्ञापन
Bihar News: 3 year old girl raped in school in Saran, teacher accused of brutality; huge uproar in protest
पुलिस जांच में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस दरिंदगी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके शिक्षक ने अंजाम दिया है। परिजन जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष के घर घेराव करने पहंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग आक्रोशित हो गए और थाने को घेर लिया। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने लोगों को आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही
इस संबंध में सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है और फॉरेंसिक लैब की टीम भी इसकी जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस लगी हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे सीडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है और बच्ची के निशानदेही पर आरोपी शिक्षक के गिरफ्तारी के लिए टीम को लगा दिया गया है शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


किसी को कुछ बताने से परहेज कर रहे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ वहां के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसको लेकर बच्ची जब अपने घर पहुंची तो लोकलाज की डर से परिवारवाले किसी को कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। लेकिन जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने कारण ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। तब जाकर परिवार के लोग अंततः पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जब केस लेने से इनकार किया तो लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed