{"_id":"616c5c1c6808aa53444bae01","slug":"bihar-news-20-year-old-girl-gang-raped-in-aurangabad-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: औरंगाबाद में 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अब तक तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: औरंगाबाद में 19 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अब तक तीन गिरफ्तार
Sun, 17 Oct 2021 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:53 PM IST
सार
घटना के संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती का मेडिकल महिला थाना की देखरेख में कराया गया है। साथ ही 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। युवती के बयान के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यह वारदात जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव की है। बताया जाता है कि युवती किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दौरान कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे कर दिया। स्प्रे के प्रभाव से लड़की बेहोश हो गई।
विज्ञापन
फिर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती का मेडिकल महिला थाना की देखरेख में कराया गया है। साथ ही 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। युवती के बयान के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान छात्रा की कराहने की आवाज सुनाई दी थी। खोजने पर युवती झाड़ियों के बीच पड़ी मिली। जानकारी लेने पर उसने सारी कहानी बताई जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन