{"_id":"6866326ba6ff04d8ff09515b","slug":"bihar-news-2-children-drown-in-canal-while-out-to-buy-groceries-bodies-found-30-km-away-village-in-mourning-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर से सामान खरीदने निकले दो मासूम नहर में डूबे, तीस किलोमीटर दूर मिले शव, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर से सामान खरीदने निकले दो मासूम नहर में डूबे, तीस किलोमीटर दूर मिले शव, गांव में मचा कोहराम
Thu, 03 Jul 2025 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:33 PM IST
सार
घर से सामान खरीदने निकले दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। आशंका है कि बच्चे सामान खरीदने के बाद जामुन खाने नहर पर गए होंगे और हाथ धोते से समय फिसलकर नहर में गिर गए होंगे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विलाप करते बच्चों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद जिले के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में बुधवार शाम एक ही परिवार के दो बच्चे नहर में डूब गए। गुरुवार सुबह दोनों के शव बरामद किए गए। मृत बच्चों की पहचान शेखपुरा निवासी बृजमोहन सिंह के पुत्र रॉकी कुमार (14 वर्ष) और मुन्ना सिंह के पुत्र अनमोल कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बुधवार को करीब चार बजे दोनों बच्चे साइकिल से मेह पुल पर सामान खरीदने निकले थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के सामने नहर किनारे एक साइकिल पर आलू, चीनी और जामुन रखा मिला, साथ ही बच्चों की चप्पलें भी नहर के पास पड़ी थीं। परिवार वालों को आशंका हुई कि बच्चे सामान खरीदने के बाद सीधे नहर पर जामुन खाने गए होंगे और फिर नहर में हाथ धोते समय फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News : पटना जंक्शन पर घूम रहा है बच्चा चोरी करने वाला गिरोह, 2 लाख 70 हजार में बेचा था, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष राकेश कुमार और बारुण के अंचलाधिकारी मंजेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर में पानी की आपूर्ति कम कराई ताकि शवों की खोज की जा सके। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान रॉकी कुमार का शव करीब 10 किलोमीटर दूर बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के पास मिला। वहीं अनमोल कुमार का शव घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भरथौली फॉल के पास बरामद किया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।