फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 16 year old student brutally assaulted in Gaya; Caught in the web of love; did dirty work with fri

दिल लगाकर बर्बाद : 16 साल की लड़की ने जिससे प्यार किया, उसने दिया इतना बड़ा धोखा; दो दोस्तों को बुला दुष्कर्म

Sat, 03 Feb 2024 10:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Feb 2024 10:26 AM IST
सार

लड़की अपने दोस्त से मिलने मंझीआंवा रेलवे गुमटी के पास गई थी। अपने दोस्त से बात ही कर रही थी कि अचानक उसके दोस्त आ धामके और डरा धमकाकर जबरन लड़की को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां में ले गया और तीनों युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bihar News: 16 year old student brutally assaulted in Gaya; Caught in the web of love; did dirty work with fri
लड़की के साथ दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को हिरासत में लिया है। जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर 16 वर्षीय लड़की एक दोस्त से मिलने गुरारू स्टेशन के समीप स्थिति मंझीआंवा रेलवे गुमटी के पास गई थी। अपने दोस्त से बात ही कर रही थी कि अचानक उसके दोस्त आ धामके और डरा धमकाकर जबरन लड़की को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियां में ले गया और तीनों युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात की घटना के बाद पीड़िता घर चली गई। घटना की जानकारी किसी को नहीं दी ताकि घर के सभी परिवार किसी काम से बाहर गए हुए थे। गुरुवार को घर में अकेली थी।

विज्ञापन


परिजनों के आने के बाद मामला आया प्रकाश में
हालांकि, नाबालिग लड़की के परिजनों के नहीं रहने के कारण गैंगरेप की घटना को छुपाए रखी। शुक्रवार को जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने वारदात की पूरी जानकारी दी। उसके बाद परिजन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। वहीं पीड़ित ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


दो थाना की पुलिस जांच में जुटी, एक नाबालिक आरोपी गिरफ्तार
कोंच थाना में शिकायत दर्ज करने के बाद गया पुलिस पूरे एक्शन में दिख रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोंच और गुरारु थाने की पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि दोनों थाने के पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी कर गैंगरेप में शामिल एक नाबालिक आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों फरार आरोपी भी नाबालिक हैं। हालांकि ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि पीड़ित नाबालिक की लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को घर से परिजनों को जाने के बाद प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान प्रेमी के दो दोस्त आए और तीनों मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed