Bihar: तीन बच्चों के पिता ने 16 साल की लड़की से की हैवानियत, अब न्याय के लिए भटक रही पीड़िता; पढ़े पूरी खबर
Purnia News: किसी तरह डरे सहमे नाबालिग और उसके परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी कार्तिकेय शर्मा को अपनी आपबीती सुनाई। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने फौरन महिला थाना को प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग ने बताया कि बीते 20 जनवरी की देर शाम आरोपी व्यक्ति ने उसे फोन कर घर से थोड़ी दूर नहर पर बुलाया। जहां पहुंचने पर उसने हथियार का भय दिखा उसे स्कॉर्पियो गाड़ी पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे पूर्णिया लाइन के होटल के कमरे में ले गया। कमरे में उसने उसके साथ रात भर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा। सुबह होने के बाद आरोपी ने उसे लाइन बाजार चौक के पास छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद उसके माता-पिता लाइन बाजार पहुंचे और उसे घर लेकर गए। सारी बातों से अवगत होने के बाद उसके माता-पिता द्वारा आरोपी व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। नाबालिक की मां ने घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया।
जनप्रतिनिधि के द्वारा एक पंचायत बुलाई गई पंचायत में आरोपी ने घटना स्वीकार करते हुए नाबालिक के अस्मत की बोली लगाई और 3 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा करने को कहा। वही किशोरी पैसा लेने से इंकार कर दिया। तीन दिन गुजरने के बाद भी नाबालिग को स्थानीय जनप्रतिनिधि से कोई इंसाफ नहीं मिला मिला। वहीं आरोपी भाई अब अपने पिता के वार्ड सदस्य होने का रसूख दिखाकर मुंह खोलने पर पीड़िता और उसकी मां को जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी दे रहा है। किसी तरह डरे सहमे नाबालिक सहित उसकी पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी कार्तिकेय शर्मा को अपनी आपबीती सुनाई। साथ ही एक लिखित आवेदन दिया। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नाबालिक के आवेदन पर महिला थाना को प्राथमिक दर्ज करने का निर्देश दिया है।