{"_id":"66f00086bbcc95fc120ac77f","slug":"bihar-news-14-year-old-boy-killed-in-front-of-family-condition-of-parents-critical-purnia-news-crime-news-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: परिवार के सामने 14 साल के लड़के को मार डाला, माता-पिता की हालत गंभीर; पड़ोसी से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: परिवार के सामने 14 साल के लड़के को मार डाला, माता-पिता की हालत गंभीर; पड़ोसी से चल रहा था विवाद
Sun, 22 Sep 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:09 PM IST
सार
Purnia News: पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के बारदेला गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी से हुई मारपीट में 14 साल के बच्चे की लाठी-डंडे और खंती से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि बच्चे की मां, पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक बच्चे की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के बारदेला गांव के वार्ड 13 निवासी रवि कुमार उर्फ रवि किशन (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए चाचा बब्लू कुमार महतो ने बताया कि बीते कुछ सालों से साढ़े तीन कट्ठा जमीन को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था।
बीच-बचाव करने गया था रवि
घटना के संबंध में चाचा बबलू कुमार महतो ने बताया कि आज सुबह पड़ोसी जयप्रकाश महतो अपने घर वाले कुलदीप कुमार, ध्रुवलाल महतो, गंधर्व महतो, अनंत महतो, अमर महतो, कुंदन कुमार समेत 12 लोग लाठी डंडे और लोहे की खंती के जोर पर उनके घर आ धमके और उनके घर के आगे बाउंड्रीवॉल के रूप में लगाए गए टीन को उखाड़ कर फेंक दिया। वहीं उनलोगों जब इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें पिटता देख भतीजा रवि किशन बीच बचाव में गया। जिसके बाद पड़ोसी उसके ऊपर टूट पड़े। लाठी डंडे और लोहे की खंती से पीट-पीटकर उनके भतीजे की हत्या कर दी।
आरोपी पड़ोसी गांव छोड़कर फरार हो गए
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां बच्चे के पिता और मां की हालत गंभीर है। जबकि चाचा और चाची घायल हैं। धमदाहा पुलिस ने बताया कि मारपीट को लेकर परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे की कारवाई की जा रही है। आरोपी पड़ोसी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।