फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 10th class student missing in Gaya; Bag and slippers found near the hill; police investigating

Bihar News : दोस्तों के साथ पढ़ने के लिए घर से निकली थी, अचानक हो गई गायब; पहाड़ी के पास मिले यह सामान

Wed, 15 May 2024 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 May 2024 09:15 AM IST
सार

चंदौती थाने की पुलिस ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई। फिलहाल छात्रा के मोबाइल डिटेल खंगाला जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ और डांग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: 10th class student missing in Gaya; Bag and slippers found near the hill; police investigating
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में दसवीं कक्षा की छात्रा अचानक गायब हो गई। वह अपने दोस्तों स्थान पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। घर से दस किलोमीटर दूर कोसमा पहाड़ी के समीप छात्रा का बैग और चप्पल मिला है। घटना के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके कारण परिवार वाले परेशान हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर डेल्हा थाना इलाके की दसवीं की छात्रा मंगलवार को दोस्तों के साथ पढ़ाई के लिए गयी थी। लेकिन, शाम तक घर नहीं लौटी तो घर वाले खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान छात्रा का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के समीप मिला। उसके बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। किसी अनहोनी की डर सताने लगी। हालांकि पुलिस एसडीआरएफ और डांग स्क्वायड की मदद से कोसमा पहाड़ी इलाकों में खोजबीन शुरू किया। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।  
विज्ञापन


दोपहर में निकली थी, अब तक नहीं लौटी
लापता छात्रा के चाचा ने पुलिस को बताया कि वह गया में रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे ग्रुपिंग डिस्कस के लिए घर से निकली थी। शाम छह बजे तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया। जब कुछ पता नहीं चला तो चंदौती थाना की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। हालांकि कुछ ही देर के बाद ट्यूशन वाले सर के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके कोचिंग के किसी बच्चे का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के समीप फेंका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल डिटेल खंगाल रही चंदौती थाने की पुलिस
चंदौती थाने की पुलिस ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई। फिलहाल छात्रा के मोबाइल डिटेल खंगाला जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ और डांग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। छात्रा का सामान कोसमा पहाड़ी के समीप से बरामद किया गया है। पहाड़ी के पास तालाब में भी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं पुलिस ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed