फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News 10 feet long crocodile found in Mairwa block of Siwan

Bihar News: सीवान के मैरवा प्रखंड में मिला 10 फीट लंबा मगरमच्छ, गांव में दहशत का माहौल

Sat, 30 Sep 2023 01:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 01:27 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में सीवान जिले के तहत आने वाले मैरवा प्रखंड के एक गांव में 10 फीट लंबा मगरमच्छ मिला है। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
 

विज्ञापन
Bihar News 10 feet long crocodile found in Mairwa block of Siwan
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में 10 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला मैरवा प्रखंड का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के मैरवा प्रखंड के फरचूआ गांव में स्थित गंडक नदी में कुछ मछुआरे मछली मार रहे थे, तभी उनके जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। मछुआरों ने समझा की बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जब वह बाहर निकलने लगे तो देखा कि मगरमच्छ है। 

विज्ञापन


मगरमच्छ देखकर मछुआरों ने शोर मचाया, इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। कई घंटे वहां अफ़रा-तफ़री मची रही। मगरमच्छ कभी इधर जाता है तो कभी उधर जाता। बड़ी मशक्कत से मगरमच्छ का मुंह बांधा गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत
मैरवा में 10 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। मछुआरों के मछली मारने के क्रम में जाल में फंसा था मगरमच्छ, जिसकी लंबाई 10 फीट बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे बकरी लेकर चराने आते हैं और अक्सर नदी किनारे घूमते फिरते रहते हैं। इसे और भी अगर मगरमच्छ इसमें हो सकते हैं, जिस से जान जाने का खतरा है। बच्चों को हम लोग अब नहीं भेजेंगे, एक तरह से डर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed