फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar New CM Networth Nitish Kumar poorer than his son Nishant Kumar Hindi News

Nitish Kumar: 2022 में बेटे निशांत से भी गरीब थे CM नीतीश कुमार, अब इतनी नेटवर्थ, जानें दिल्ली से जुड़ी ये बात

Sun, 28 Jan 2024 11:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 28 Jan 2024 11:08 PM IST
सार

Bihar CM Nitish Kumar Networth:  बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की नेटवर्थ की आज एक करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन साल 2022 में वे अपने बेटे निशांत से भी गरीब थे। जानिए, उस समय उनकी नेटवर्थ क्या थी?

विज्ञापन
Bihar New CM Networth Nitish Kumar poorer than his son Nishant Kumar Hindi News
नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चल रही सियासी उठा-पटक पर शपथ ग्रहण समारोह साथ विराम लग गया। प्रदेश में अब एनडीए की सरकार है। वहीं, पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए। विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इनके साथ संतोष कुमार सुमन (संतोष मांझी) समेत छह मंत्री भी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की नेटवर्थ की बात करें तो वह आज करोड़ों में हैं, लेकिन साल 2022 में वे अपने बेटे से भी गरीब थे। दरअसल, 2022 में आई एक रिपोर्ट में नीतीश कुमार के मुकाबले उनके बेटे निशांत कुमार की संपत्ति पांच गुना अधिक थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार उस समय निशांत के पास 16,549 रुपये नकद, 1.28 करोड़ (एफडी) और बैंकों में जमा रकम थी। 1.63 करोड़ की चल और करीब 1.98 करोड़ की अचल संपत्ति थी। सीएम के बेटे निशांत के पास पटना और नालंदा में रेजिडेंशियल बिल्डिंग और एग्रीकल्चर लैंड भी थी। जिस साल यह रिपोर्ट आई थी, उस उस समय नीतीश कुमार की कुल नेटवर्थ 75.53 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar New CM Networth Nitish Kumar poorer than his son Nishant Kumar Hindi News
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में खरीदे अपार्टमेंट की कीमत अब करोड़ में 
वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1.64 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22,552 रुपये नकद और बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं। नीतीश के पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार है जिसकी कीमत 11.32 लाख रुपये है। इसके अलावा 1.28 लाख की दो सोने और एक चांदी की अंगूठी है। नीतीश कुमार के पास 1.45 लाख रुपये की 13 गायें और 10 बछड़े भी हैं। इसके साथ ही ट्रेडमिल, व्यायाम साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है।

अचल संपत्ति के नाम पर नीतीश कुमार के पास सिर्फ नई दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है। साल 2004 में इसकी कीमत 13.78 लाख रुपये थी। नीतीश कुमार की संपत्ति का यह ब्योरा 31 दिसंबर को कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी किया गया था। हालांकि, इस बार  नीतीश कुमार ने बेटे निशांत की संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं दी थी। 

हर साल संपत्ति का ब्योरा देते हैं नीतीश कुमार 
बतादें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल अपनी संपत्ति का ब्योरा देते हैं। सरकार की वेबसाइट पर मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्रियों की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की जाती है। 31 दिसंबर 2023 को सीएम नीतीश कुमार और तत्कालीन मंत्रियों की नेटवर्थ की जानकारी शेयर की गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed