फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nalanda police started attachment to the house of the accused of violence

Bihar: नालंदा पुलिस ने हिंसा करने वाले आरोपियों के घर शुरू की कुर्की, कुर्की होते ही सात ने किया सरेंडर

Sat, 08 Apr 2023 10:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Apr 2023 10:25 AM IST
सार

नालंदा के बिहार शरीफ मुख्यालय में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हिंसक घटना के बाद न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने हिंसा के फरार 11आरोपियों के घर पर रात को इश्तहार चिपकाया और शनिवार की सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Nalanda police started attachment to the house of the accused of violence
कुर्की करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के बिहार शरीफ मुख्यालय में बीते दिनों रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को हुए हिंसक घटना के बाद न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंसा के फरार 11आरोपियों के घर पर रात को इश्तहार चिपकाया था। शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती शुरू कर दी। इसको लेकर उन स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन आरोपियों में  09 फरार आरोपियों के घर की कुर्की की जा रही है। फिलहाल तीन आरोपियों ने कुर्की के डर से सरेंडर कर दिया है जबकि अन्य आरोपियों के घर पर कुर्की जारी है।

विज्ञापन


आठ आरोपियों ने किया सरेंडर
पुलिस के द्वारा कुर्की शुरू होते ही कुल 8 लोगों ने सरेंडर किया है जिसमें कृष्ण कुमार ने पटना के कोतवाली थाना में सरेंडर किया है जबकि मनीष वर्मा और सोनू वर्मा ने सोहसराय थाना में सरेंडर किया है। मोहम्मद शेरू, मोहम्मद चांद, मोहम्मद राशिद और कुंदन कुमार ने लहेरी थाना में समर्पण किया है। जबकि दोपहर के बाद आरोपी पप्पू मियां ने अररिया जिले के फारबिसगंज थाना में सरेंडर किया है। फिलहाल पुलिस इन सबों से पूछताछ कर रही है। मुन्ना मियां अभी भी फरार हैं। आज मुन्ना मियां और पप्पु मियां के घर की कुर्की की गई है।
विज्ञापन


8 दिनों के बाद शहर में इंटरनेट सेवा बहाल
नालंदा में 8 दिनों के बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया गया है। बाजारों को भी अगले आदेश तक 3 बजे शाम तक खोलने की अनुमति है। अब तक कुल 130 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 15 एफआईआर बिहार एवं लहेरी और सोहसराय थाने में दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग अफवाहों से बचें। इसके लिए लगातार जिला प्रशासन के द्वारा माइकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed