फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Muzaffarpur Man burnt alive a girl when failed to commit misdeed with her

बिहार: दुष्कर्म करने में रहा नाकाम तो युवती को केरोसीन डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

Mon, 09 Dec 2019 10:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Man burnt alive a girl when failed to commit misdeed with her
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA

बिहार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश की और युवती ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे आग लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के जिंदा जलाए जाने और हैदराबाद में दुष्कर्म पीड़िता का जला शव मिलने की घटनाओं के बीच यह घटना सामने आई है।

पिछले सप्ताह बिहार के बक्सर और समस्तीपुर जिलों में संदिग्ध बलात्कार के बाद दो महिलाओं की हत्या कर शव को जला दिए जाने की वारदात के अलावा अहियापुर थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव से गत शुक्रवार को एक आठ वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने एक बोरे से बरामद किया था जिसके नाना ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अहियापुर थाना प्रभारी विकास राय ने सोमवार को बताया कि शनिवार देर रात नजीरपुर गाँव में हुई इस घटना में गंभीर रूप झुलस गयी पीड़िता का इलाज शहर के एक अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत जल चुकी पीड़िता वारदात के समय अपने घर में अकेली थी और एक स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली उसकी मां ड्यूटी पर थी।


पीडिता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब उक्त गांव के एक निवासी ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed